दैनिक खबरनामा 2 अप्रैल 2026 हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल ज्वालामुखी मंदिर में एक बार फिर श्रद्धा और विश्वास की अनूठी मिसाल देखने को मिली। पंजाब से आए एक श्रद्धालु ने अपनी मनोकामना पूरी होने पर मां ज्वाला के चरणों में 880 ग्राम का चांदी का छत्र अर्पित किया।श्रद्धालु ने बताया कि जीवन के कठिन दौर में उन्होंने सच्चे मन से मां ज्वाला से प्रार्थना की थी। उनकी यह मन्नत पूरी होने पर उन्होंने मंदिर आकर विशेष भेंट चढ़ाने का संकल्प लिया था। इसी संकल्प को पूरा करते हुए वह मंदिर पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना की।मंदिर के पुजारी कपिल ने पूरे रीति-रिवाज और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ चांदी का छत्र मां के चरणों में अर्पित कराया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा।मंदिर प्रशासन के अनुसार, नवरात्र पर्व के बाद भी यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। देश के विभिन्न हिस्सों से भक्त मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा अनुसार चढ़ावा अर्पित कर रहे हैं।ज्वालामुखी मंदिर में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या यह दर्शाती है कि मां ज्वाला के प्रति लोगों की आस्था आज भी अटूट और गहरी बनी हुई है।
You May Also Like
हिमाचल-पंजाब सीमा विवाद ने पकड़ा तूल, निहंग संगठनों ने लगाया ‘खालसा टैक्स नाका’
- Editorial Team
- June 3, 2026
मंडी नगर निगम चुनाव में भाजपा का दबदबा, कांग्रेस को बड़ा झटका
- Editorial Team
- May 31, 2026
कुल्लू में सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, राजमार्ग पर सुरक्षित उतारा गया पैराग्लाइडर
- Editorial Team
- May 31, 2026
एंट्री टैक्स बढ़ोतरी पर हिमाचल में बवाल, 52 प्रवेश द्वारों पर प्रदर्शन; मनाली हाईवे पर हजारों वाहन फंसे
- Editorial Team
- June 1, 2026