दैनिक खबरनामा एस.ए.एस. नगर (मोहाली), 2 अप्रैल 2026
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब मंडी बोर्ड के सचिव कुमार अमित ने राज्य की विभिन्न अनाज मंडियों का दौरा कर गेहूं खरीद प्रबंधों का जायजा लिया।दौरे के दौरान उन्होंने राजपुरा, सरहिंद, खन्ना और पटियाला की मंडियों में पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने स्पष्ट किया कि खरीद सीजन के दौरान किसानों, आढ़तियों और मजदूरों को किसी भी प्रकार की समस्या पेश नहीं आने दी जाएगी।उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है और इसके लिए मंडियों में सभी जरूरी इंतजाम पहले ही सुनिश्चित कर दिए गए हैं। मंडियों और खरीद केंद्रों में साफ-सफाई, बिजली, पीने के पानी, शौचालय और छाया जैसी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में आने वाले सभी लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए और किसी भी तरह की परेशानी तुरंत दूर की जाए।इसके अलावा, पंजाब मंडी बोर्ड के मुख्य कार्यालय में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। मंडियों में किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित मार्केट कमेटी के सचिव या कंट्रोल रूम के नंबर 0172-5101649 और 0172-5101704 पर संपर्क कर तुरंत समाधान प्राप्त किया जा सकता है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :