दैनिक खबरनामा 3 अप्रैल 2026 पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब मंडी बोर्ड के सचिव कुमार अमित ने राज्य की विभिन्न अनाज मंडियों का दौरा कर गेहूं खरीद व्यवस्थाओं का जायजा लिया।सचिव ने राजपुरा, सरहिंद, खन्ना और पटियाला की अनाज मंडियों का निरीक्षण करते हुए कहा कि खरीद सीजन के दौरान किसानों, आढ़तियों और मजदूरों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है और इसके लिए सभी मंडियों व खरीद केंद्रों में व्यापक प्रबंध किए गए हैं। साफ-सफाई, बिजली, पीने के पानी, शौचालय और छाया जैसी सुविधाओं को सुनिश्चित किया गया है।अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि मंडियों में आने वाले सभी हितधारकों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए और समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए।इसके अलावा, पंजाब मंडी बोर्ड के मुख्य कार्यालय में एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। मंडियों में किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित मार्केट कमेटी के सचिव या कंट्रोल रूम के नंबर 0172-5101649 और 0172-5101704 पर संपर्क किया जा सकता है, जहां तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :