दैनिक खबर नामक 4 अप्रैल 2026 शेयर बाजार में निवेश पर दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा देकर की गई 1.75 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने 12वें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पंचकूला पुलिस ने आरोपी रौनक ठक्कर को गुजरात से काबू किया है।साइबर क्राइम थाना टीम ने 3 अप्रैल को आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।मामले के अनुसार, पंचकूला निवासी शिकायतकर्ता ने 31 जुलाई 2024 को साइबर थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने बताया कि 5 जुलाई 2024 को फेसबुक पर शेयर मार्केट से जुड़ा एक विज्ञापन देखने के बाद उसे व्हाट्सएप लिंक भेजा गया। लिंक के जरिए उसे निवेश पर दोगुना मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। झांसे में आकर उसने अलग-अलग किश्तों में कुल 1 करोड़ 75 लाख रुपये निवेश कर दिए, जिसके बाद उसके साथ ठगी हो गई।साइबर थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह के अनुसार, मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर भूप सिंह द्वारा की जा रही है।डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि इस केस में अब तक 11 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें कृष्ण कुमार, सुभाष, संजय कुमार उर्फ बॉक्सर, तेजेन्द्र पाल सिंह, हरजीत सिंह, परविंद्र, हैरी, चेतन, अरविंद भानुशाली, किशन और नवीन भाई शामिल हैं। अब 12वें आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूरे गिरोह की कड़ियां जोड़ने में जुटी

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

PNB में 2.70 करोड़ का महाघोटाला सीनियर मैनेजर ने फर्जी खातों से उड़ाए लाखों, केस दर्ज

हरियाणा 28 जनवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के पंजाब नेशनल…
Share to :

उत्तर रेलवे विशेष सेवा पुरस्कार 2025 अंबाला मंडल ने मारी बाज़ी, चार प्रतिष्ठित शील्ड किए अपने नाम

अंबाला 11 जनवरी (दैनिकखबरनामा)अंबाला उत्तर रेलवे ने वर्ष 2025 के लिए विशेष…
Share to :

कालका सब्जी मंडी के गेट पर जलभराव वाला गड्ढा बना खतरा, हादसे की आशंका बढ़ी

हरियाणा 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के कालका सब्जी मंडी…
Share to :

अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

दैनिक खबरनामा । अंबाला, 23 जून : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,…
Share to :