दैनिक खबरनामा 7 मार्च 2026 न्यू चंडीगढ़ के मोहाली स्थित एक निजी स्कूल ब्रुकफील्ड इंटरनेशनल में पंजाब पुलिस की महिला इंस्पेक्टर के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। इंस्पेक्टर जसवीर कौर ने आरोप लगाया है कि स्कूल प्रिंसिपल और प्रबंधन ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें धक्के मारकर ऑफिस से बाहर निकाल दिया। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।इंस्पेक्टर जसवीर कौर के मुताबिक उनके दो बच्चे इसी स्कूल में दूसरी और तीसरी कक्षा में पढ़ते हैं। उनके एक बच्चे की तबीयत खराब होने के कारण वह उसका सेक्शन बदलवाना चाहती थीं। इस संबंध में उनके पति पिछले तीन दिनों से स्कूल के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन स्कूल प्रशासन की ओर से कोई सहयोग नहीं मिल रहा था।उन्होंने आरोप लगाया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे जब वह खुद स्कूल पहुंचीं, तो उन्हें काफी देर तक इंतजार कराया गया। बाद में जब वह अधिकारियों से मिलीं, तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और धक्का-मुक्की कर उन्हें बाहर निकाल दिया गया।इंस्पेक्टर ने यह भी कहा कि पहले उन्हें सेक्शन बदलने का भरोसा दिया गया था, लेकिन बाद में स्कूल प्रबंधन अपनी बात से मुकर गया। उन्होंने स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि इससे पूरी सच्चाई सामने आ सकती है।इस मामले में महिला इंस्पेक्टर ने पुलिस को लिखित शिकायत दे दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल स्कूल प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नियमों की अनदेखी पर चंडीगढ़ की दो शराब दुकानों पर कार्रवाई, सेक्टर 42 और 61 की वेंड सील

चंडीगढ़ 3 जनवरी( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ में आबकारी एवं कराधान विभाग ने…

चंडीगढ़ के जंगल में तालाब से मिला 10 वर्षीय छात्र का शव, अपहरण के बाद हत्या की आशंका

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: किशनगढ़ इलाके में चौथी कक्षा में पढ़ने…

पीएम मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले चाक-चौबंद सुरक्षा, पीईसी के पास 2 किमी क्षेत्र हाई अलर्ट पर

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 16 जुलाई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस शुक्रवार को चंडीगढ़…

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने तीर्थ यात्रा योजना में दखल से किया इंकार, कहा नीतिगत फैसलों में हस्तक्षेप सीमित

दैनिक खबरनामा 31 मार्च 2026 पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना…