दैनिक खबरनामा 8 मार्च 2026 चंडीगढ़ के सेक्टर-11 में आज Student Organisation of India (SOI) के कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुआई राणा रणबीर ने की। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके हालिया बयान पर कड़ी आपत्ति जताई। दरअसल, कुछ दिन पहले सीएम मान ने एक रैली में SOI को “स्मैक ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया” कहा था, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।इस विरोध के चलते पुलिस प्रशासन अलर्ट पर रहा और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई। दूसरी ओर, शिरोमणि अकाली दल भी इस मुद्दे पर सक्रिय हो गया है। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने चंडीगढ़ में सभी हलका इंचार्जों की अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में राज्य के मौजूदा हालात और हाल की बारिश से फसलों को हुए नुकसान पर रणनीति बनाई जाएगी।पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने जानकारी दी कि यह बैठक संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक रणनीति तय करने के लिए महत्वपूर्ण है।इधर, मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार अकाली दल पर हमलावर हैं। उन्होंने हाल में अकाली नेताओं के सामाजिक बहिष्कार की अपील भी की थी और ‘पंजाब बचाओ यात्रा’ को “परिवार बचाओ यात्रा” बताया।
SOI और छात्र संगठनों ने सीएम को कानूनी नोटिस भेजकर 7 दिनों में बिना शर्त माफी की मांग की है, जिससे पंजाब की राजनीति में तनाव और बढ़ गया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

NSA खत्म होने के बाद भी अमृतपाल को डिब्रूगढ़ जेल में रखने की मांग, हाईकोर्ट में आज सुनवाई

दैनिक खबरनामा 17 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह…
Share to :

गरीब मरीज निधि घोटाले में CBI कोर्ट सख्त, PGI के दो बर्खास्त कर्मचारियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

चंडीगढ़ 6 जनवरी (जगदीश कुमार)सीबीआई की विशेष अदालत ने पीजीआईएमईआर (PGI) से…
Share to :

19 जनवरी से स्कूलों में फिर शुरू होंगी नियमित कक्षाएं, शीतकालीन प्रतिबंध हटे

चंडीगढ़ 18 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़।यूटी शिक्षा विभाग ने कड़ाके की ठंड…
Share to :

पंजाब यूनिवर्सिटी में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी जिमनास्टिक चैंपियनशिप का रोमांच, 45 यूनिवर्सिटी के 300 खिलाड़ी दिखा रहे हुनर

चंडीगढ़ 15 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ के सेक्टर-14 स्थित पंजाब…
Share to :