दैनिक खबरनामा 8 मार्च 2026 चंडीगढ़ के CREST से जुड़े करोड़ों रुपये के घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा सामने आया है। मामले में गिरफ्तार प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुखविंदर अबरोल ने पूछताछ के दौरान एक IFS अफसर का नाम लेते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अबरोल ने अपनी डिस्क्लोजर स्टेटमेंट में दावा किया कि घोटाले की पूरी जानकारी उक्त अफसर को थी और उसके इशारे पर ही करीब 50 लाख रुपये से अधिक की नकदी गाजियाबाद भेजी गई।जांच में सामने आया है कि यह रकम दो बार टैक्सी के जरिए गाजियाबाद पहुंचाई गई, जहां इसे संबंधित अफसर के रिश्तेदार के घर डिलीवर किया गया। अब पुलिस टैक्सी चालक से पूछताछ की तैयारी में है, जिसके बाद IFS अफसर से भी सवाल-जवाब किए जाएंगे। इस मामले पर चंडीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया भी नजर बनाए हुए हैं।वहीं, पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद सुखविंदर अबरोल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बुड़ैल जेल भेज दिया गया है। इसी मामले में फर्जी एफडी केस से जुड़ी चीफ फाइनेंस ऑफिसर नलिनी को भी अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।मामले में पूर्व चीफ इंजीनियर एनपी शर्मा से भी पूछताछ हुई, लेकिन उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं। दूसरी ओर, ज्वैलर अनुभव मिश्रा पर 70 लाख रुपये के संदिग्ध लेनदेन और प्रॉपर्टी खरीदने के आरोप हैं। मुख्य आरोपी रिभव ऋषि के साथ नाम जुड़ने के बाद वह फिलहाल फरार है और एसआईटी उसकी तलाश में जुटी

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :