दैनिक खबरनामा 10 अप्रैल 2026 पंजाब सरकार ने राज्य में गैंगस्टरों के बढ़ते नेटवर्क पर लगाम कसने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने 28 वांछित अपराधियों की सूची जारी कर उन पर कुल 1.85 करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया है। इस सूची में सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड और एनसीपी (अजीत गुट) के नेता बाबा सिद्दीकी मर्डर केस से जुड़े आरोपी भी शामिल हैं।
जारी सूची में पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान और महाराष्ट्र से जुड़े गैंगस्टरों के नाम शामिल हैं। इनमें गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा जैसे कुख्यात अपराधी प्रमुख हैं। सरकार ने इन सभी के खिलाफ पब्लिक नोटिस जारी कर आम लोगों से जानकारी देने की अपील की है। अधिकारियों के मुताबिक, जो व्यक्ति इन अपराधियों के बारे में ठोस सूचना देगा, उसे घोषित इनाम राशि दी जाएगी।सूची में 9 बड़े गैंगस्टरों पर 10-10 लाख रुपये का इनाम रखा गया है। इनमें गोल्डी बराड़, लखबीर सिंह लांडा, हरविंदर सिंह सिद्धू, सबीर सिंह, बलविंदर सिंह डोनी, प्रभदीप सिंह, गौरव पटियाला, स्वर्ण सिंह और रोहित गोदारा शामिल हैं। पुलिस का दावा है कि ये आरोपी पिछले कुछ वर्षों से विदेशों में बैठकर आईएसआई और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर पंजाब में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को भटका रहे हैं।
इसके अलावा 19 अन्य गैंगस्टरों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पंजाब पुलिस पहले से ही सख्ती बरत रही है और इस साल दो बार ‘ऑपरेशन प्रहार’ चलाकर हजारों संदिग्धों और अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सरकार का कहना है कि गैंगस्टरों के पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

जुलाई 2026 में DA/DR बढ़ने की उम्मीद, केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिल सकता है एरियर

नई दिल्ली, (दैनिक खबरनामा )2 जून, 2026 : केंद्र सरकार के लाखों…
Share to :

DU Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ऑफिस असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती, एक लाख रुपये तक मिलेगा वेतन

दैनिक खबरनामा।नई दिल्ली, 4 जून 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर,…
Share to :

पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर फायरिंग का मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, दो कॉन्स्टेबल निलंबित

दैनिक खबरनामा। बिलासपुर, 3 जून 2026: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में…
Share to :

Meta AI की सुरक्षा पर उठे सवाल, कथित AI Manipulation से हजारों Instagram अकाउंट्स का डेटा लीक होने का दावा

नई दिल्ली | दैनिक खबरनामा | 8 जून, 2026 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)…
Share to :