दैनिक खबरनामा 10 अप्रैल 2026 हरियाणा के रोहतक जिले में रोहद टोल प्लाजा पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां हरियाणा रोडवेज की बस ने एक टोल कर्मचारी को कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल कर्मचारी की पीजीआई में मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।मृतक की पहचान करीब 22 वर्षीय कपिल पुत्र आनंद के रूप में हुई है, जो रोहद टोल पर काम करता था। जानकारी के अनुसार, कपिल का यह नौकरी का पहला दिन था और वह सुबह ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान हांसी डिपो की एक रोडवेज बस दिल्ली की ओर जा रही थी, जिसे चालक विश्वजीत निवासी गढ़ी हांसी चला रहा था।
बताया जा रहा है कि बस चालक टोल टैक्स दिए बिना ही तेजी से निकलने लगा। कपिल ने बस को रोकने की कोशिश की और उसके आगे खड़ा हो गया। आरोप है कि चालक ने बस नहीं रोकी और सीधे कपिल को टक्कर मारते हुए कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल कपिल को तुरंत पीजीआई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फरार बस चालक की तलाश जारी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल

दैनिक खबरनामा | 15 जून, 2026 कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के गांव मुर्तजापुर…
Share to :

जेवर एयरपोर्ट फ्लाईओवर निर्माण में बड़ा हादसा: फरीदाबाद में क्रेन पलटी, एक मजदूर की मौत; कई के दबे होने की आशंका

दैनिक खबरनामा। फरीदाबाद, 4 जून 2026: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में पनहेड़ा…
Share to :

उत्तर रेलवे विशेष सेवा पुरस्कार 2025 अंबाला मंडल ने मारी बाज़ी, चार प्रतिष्ठित शील्ड किए अपने नाम

अंबाला 11 जनवरी (दैनिकखबरनामा)अंबाला उत्तर रेलवे ने वर्ष 2025 के लिए विशेष…
Share to :

कालका सब्जी मंडी के गेट पर जलभराव वाला गड्ढा बना खतरा, हादसे की आशंका बढ़ी

हरियाणा 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के कालका सब्जी मंडी…
Share to :