दैनिक खबरनामा 10 अप्रैल 2026 झज्जर के डीघल गांव में फाइनेंसर साहिल की गोली मारकर हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। मृतक के पिता कुक्कू प्रधान ने दावा किया है कि इस हत्या के पीछे कोई गैंग नहीं, बल्कि गांव के ही दो युवक शामिल हैं, जो पहले साहिल के साथ फाइनेंस का काम करते थे।पिता के अनुसार, साहिल और आरोपियों के बीच पैसों को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद उन्होंने अलग-अलग काम शुरू कर दिया। इसी रंजिश में आरोपियों ने साजिश रचकर साहिल की हत्या कर दी। उन्होंने यह भी कहा कि मामले को भटकाने के लिए गैंगस्टरों का एंगल जोड़ा जा रहा है।पुलिस जांच में सामने आया है कि हमलावर स्कॉर्पियो गाड़ी किराए पर लेकर आए थे, जिसके लिए वे ₹5 हजार प्रतिदिन किराया दे रहे थे। वारदात के दौरान साहिल अपनी बैठक में दोस्तों के साथ बैठा था, तभी स्कॉर्पियो सवार तीन बदमाशों ने उस पर करीब 20 राउंड फायरिंग कर दी।कुक्कू प्रधान ने बताया कि आरोपियों ने पहले साहिल को फोन कर बैठक पर बुलाया और पूरी प्लानिंग के तहत वारदात को अंजाम दिया। साहिल पिछले तीन साल से फाइनेंस का काम कर रहा था और इस दौरान उसकी कई लोगों से पहचान और विवाद भी हुए थे।उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो खाप पंचायत का सहारा लिया जाएगा। परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हरियाणा में हिसार से अलग होगा हांसी, CM नायब सैनी ने किया 23वें जिले का एलान

हरियाणा में हिसार से अलग होगा हांसी, CM नायब सैनी ने किया…
Share to :

पंचकूला पार्किंग में मदद के बहाने स्विफ्ट कार चोरी, क्राइम ब्रांच ने आरोपी गिरफ्तार कर कार बरामद की

हरियाणा 7 फ़रवरी 2026 (दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के पंचकूला में क्राइम…
Share to :

कालका सब्जी मंडी के गेट पर जलभराव वाला गड्ढा बना खतरा, हादसे की आशंका बढ़ी

हरियाणा 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के कालका सब्जी मंडी…
Share to :

हिसार एयरपोर्ट पर यात्रियों को बड़ी सौगात सस्ता कैफे, डिजी यात्रा, किड्स जोन और फ्री वाई-फाई की शुरुआत

दैनिक खबरनामा नती मार्च 2026 हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट पर यात्रियों की…
Share to :