दैनिक खबरनामा 12 अप्रैल 2026 पंचकूला हरियाणा राज्य महिला आयोग ने हरियाणवी गायक मासूम शर्मा को समन जारी करते हुए 18 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे पंचकूला स्थित आयोग कार्यालय में पेश होने के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई देहरादून के डीएवी कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से अभद्र भाषा के इस्तेमाल के आरोपों के चलते की गई है।
आयोग के अनुसार, कार्यक्रम में पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम से जाने के बाद मंच से आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया। इसे एक सार्वजनिक व्यक्ति के आचरण के खिलाफ माना जा रहा है और इससे सामाजिक मर्यादाओं के उल्लंघन का मामला भी जुड़ा है।
विवाद बढ़ने पर मासूम शर्मा ने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली थी, लेकिन महिला आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह महिलाओं की गरिमा, शालीनता और सम्मान से जुड़ा गंभीर मामला माना जाएगा।ई-मेल के जरिए भेजे गए समन में आयोग ने हरियाणा राज्य महिला आयोग अधिनियम 2012 की धारा 10(1)(एफ) और 10(1)(एच) का हवाला देते हुए स्पष्ट किया है कि आयोग को जांच करने, जानकारी मांगने और व्यक्तियों को तलब करने का अधिकार है।आयोग ने निर्देश दिया है कि तय तारीख पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष रखा जाए, अन्यथा नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंचकूला में नया कमर्शियल हब तैयार, सेक्टर-25 पार्ट थ्री पर 15 करोड़ की मुहर

हरियाणा 7 जनवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के पंचकूला में…
Share to :

पंचकूला के आसरेवाली जंगल में 1104 पेड़ों की अवैध कटाई, चेक पोस्ट हटाने के आदेश ने खोली विभागीय लापरवाही की पोल

दैनिक खबरनामा 27 मार्च 2026 पंचकूला के आसरेवाली जंगल में 1104 पेड़ों…
Share to :

हिसार के बरवाला आश्रम हिंसा केस में रामपाल को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, शर्तों के साथ मिली जमानत

दैनिक खबरनामा 8 मार्च 2026 हिसार के बरवाला स्थित करौंथा आश्रम में…
Share to :

पंचकूला नगर निगम का 158 करोड़ का एफडी घोटाला कोटक बैंक के खिलाफ FIR, कर्मचारी गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा 26 मार्च 2026 पंचकूला नगर निगम के 158 करोड़ रुपये…
Share to :