दैनिक खबरनामा 13 अप्रैल 2026 पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लुधियाना में तैनात पंजाब स्टेट सीड सर्टिफिकेशन अथॉरिटी के सीड सर्टिफिकेशन अधिकारी अमृतपाल सिंह को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता के अनुसार यह कार्रवाई जिला मानसा के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई। शिकायतकर्ता एक बीज उत्पादक है, जो “मैसर्स पंजाब एग्री सीड फार्म” का संचालन करता है और कृषि विश्वविद्यालयों से ब्रीडर सीड लेकर बीज उत्पादन करता है।जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने करीब 510 हेक्टेयर (1275 एकड़) भूमि में गेहूं के बीज की फसल बोई थी, जिसकी जांच की जिम्मेदारी आरोपी अधिकारी के पास थी। आरोप है कि निरीक्षण के दौरान अमृतपाल सिंह ने फसल के पक्ष में रिपोर्ट देने के बदले 200 रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से कुल 1.02 लाख रुपये रिश्वत की मांग की।शिकायतकर्ता ने इस बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया और रिश्वत देने से इनकार करते हुए विजिलेंस ब्यूरो रेंज बठिंडा से संपर्क किया। प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
विजिलेंस ब्यूरो थाना बठिंडा में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है और अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान और खुलासे हो सकते हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

अमृतसर में जाली नोटों की बड़ी खेप बरामद, BSF ने 2.22 लाख की नकली करेंसी पकड़ी

दैनिक खबरनामा 29 मार्च 2026 पंजाब के अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल…
Share to :

किसान नेता की गोली मारकर हत्या, घर के बाहर बुलाकर किया ताबड़तोड़ हमला

दैनिक ख़बरनामा 19 अप्रैल 2026 पंजाब के गांव गंडीविंड धत्तल में एक…
Share to :

पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी दिन हंगामा एलपीजी संकट पर आप विधायकों का प्रदर्शन, सदन 20 मिनट के लिए स्थगित

पंजाब 16 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा ) पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के…
Share to :

RAMP योजना के तहत इंटर-स्टेट इंडस्ट्रियल एक्सपोज़र विज़िट MSMEs को मिला नया उत्साह और अनुभव

दैनिक ख़बरनामा 17 अप्रैल 2026 साहिबजादा अजीत सिंह नगर,एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और…
Share to :