दैनिक खबरनामा 14 अप्रैल 2026कुरुक्षेत्र में जमीन घोटाले से जुड़े मामले में ज्योतिसर चौकी इंचार्ज संदीप सिंह को निलंबित कर दिया गया। यह मामला कैथल जिले की ग्रीवेंस कमेटी बैठक के दौरान सामने आया, जहां कैबिनेट मंत्री अनिल विज और तत्कालीन एसपी उपासना सिंह के बीच तीखी बहस भी हुई।8 अप्रैल को एसपी कुरुक्षेत्र चन्द्र मोहन के आदेश पर एएसआई को सस्पेंड किया गया था और विभागीय जांच के निर्देश दिए गए। हालांकि 2-3 दिन बाद उन्हें बहाल कर पुलिस लाइन में तैनात कर दिया गया, लेकिन जांच अभी जारी है।मामले में एएसआई संदीप सिंह पर 7 लाख रुपये की अवैध वसूली और जमीन से जुड़ी ठगी का आरोप है। शिकायतकर्ता ने 13 फरवरी 2026 को कैथल ग्रीवेंस कमेटी में शिकायत दी थी। जांच के दौरान एएसआई ने मौखिक रूप से पैसे लेने की बात स्वीकार की।डीएसपी हेडक्वार्टर की जांच रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला थाना तितराम (कैथल) में दर्ज है, जिसमें बीएनएस की धारा 316(2) और 318(4) लगाई गई हैं। आरोप है कि एएसआई ने निजी लाभ के लिए यह कार्य किया, जिससे पुलिस विभाग की छवि को नुकसान पहुंचा।फिलहाल, विभागीय जांच जारी है और पूरे मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

कालका सब्जी मंडी के गेट पर जलभराव वाला गड्ढा बना खतरा, हादसे की आशंका बढ़ी

हरियाणा 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के कालका सब्जी मंडी…
Share to :

नौल्था गांव में अडानी एग्री लॉजिस्टिक्स के वेयरहाउस को लेकर किसानों का विरोध, रेलवे लाइन पर झंडा लगाकर जताया आक्रोश; जमीन के स्वामित्व पर उठाए सवाल

हरियाणा 21 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा नौल्था गांव में अडानी एग्री…
Share to :

HCS भर्ती का कैलेंडर जारी 26 अप्रैल को प्रीलिम्स, जून में मुख्य परीक्षा और अगस्त से इंटरव्यू

हरियाणा 17 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) की कार्यकारी…
Share to :

बैंक ऑफ इंडिया ने पंचकुला के मनसा देवी कॉम्प्लेक्स में नई शाखा खोली

उत्तर भारत में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक…
Share to :