दैनिक खबरनामा 16 अप्रैल 2026 कनाडा में रहने वाली पंजाबी रेडियो ब्रॉडकास्टर सुखविंदर कौर संघा को ड्रग तस्करी के मामले में साढ़े पांच साल की जेल की सजा सुनाई गई है। 15 अप्रैल को ब्रिटिश कोलंबिया की सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला सुनाया। 47 वर्षीय संघा जालंधर के नकोदर से जुड़े परिवार से हैं और पिछले एक दशक में पंजाबी रेडियो जगत का जाना-पहचाना चेहरा बन चुकी थीं।संघा की गिरफ्तारी अक्टूबर 2021 में उस समय हुई जब वह अमेरिका से कनाडा सीमा पार कर रही थीं। बॉर्डर अधिकारियों द्वारा सेकेंडरी जांच के लिए रोके जाने पर उन्होंने कार भगाने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने पीछा कर उन्हें सरे इलाके में गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनकी कार से 108 किलोग्राम मेथामफेटामाइन बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 83 करोड़ रुपये आंकी गई।अदालत में संघा ने खुद को निर्दोष बताते हुए दावा किया कि उन्हें धमकाकर इस काम में शामिल किया गया, लेकिन कोर्ट ने उनके तर्कों को खारिज कर दिया। जांच में मिले मोबाइल मैसेज से साबित हुआ कि वह तस्करी में सक्रिय रूप से शामिल थीं।इस घटना से कनाडा में बसे पंजाबी समुदाय में चिंता बढ़ी है, जहां पहले से ही हेट स्पीच के मामलों को लेकर संवेदनशील माहौल बना हुआ है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कड़ाके की ठंड में बेघरों के लिए राहत मोहाली नगर निगम ने फेज-6 में रैन बसेरा किया शुरू

मोहाली 11 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली भीषण ठंड के बीच मोहाली शहर…
Share to :