दैनिक खबरनामा 16 अप्रैल 2026 मनाली, हिमाचल प्रदेश कुल्लू-मनाली में इन दिनों फिल्मी गतिविधियां तेज हो गई हैं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार नागार्जुन अपनी 100वीं फिल्म की शूटिंग के लिए मनाली पहुंच गए हैं। उनके आगमन पर बड़ागढ़ रिजॉर्ट एंड स्पा के निदेशक नकुल खुल्लर ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान अभिनेत्री ऐश्वर्या रमेश भी उनके साथ मौजूद रहीं।स्थानीय समन्वयक अनिल कायस्था के अनुसार, नागार्जुन अपनी बहुप्रतीक्षित 100वीं फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में हिमाचल आए हैं। इस फिल्म का निर्माण अन्नपूर्णा स्टूडियो द्वारा किया जा रहा है, जबकि निर्देशन कार्तिक आर कर रहे हैं। फिल्म के कैमरामैन राजा महादेवन हैं।फिल्म की शूटिंग अगले कुछ दिनों तक लाहौल के कोकसर, नग्गर और मनाली के खूबसूरत लोकेशनों पर की जाएगी। बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के सितारों की मौजूदगी से कुल्लू-मनाली के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हिमाचल-पंजाब सीमा विवाद ने पकड़ा तूल, निहंग संगठनों ने लगाया ‘खालसा टैक्स नाका’

दैनिक खबरनामा। बिलासपुर 3 जून : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों…
Share to :

मंडी नगर निगम चुनाव में भाजपा का दबदबा, कांग्रेस को बड़ा झटका

दैनिक खबरनामा। मंडी 31 मई : मंडी नगर निगम चुनाव के नतीजों…
Share to :

कुल्लू में सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, राजमार्ग पर सुरक्षित उतारा गया पैराग्लाइडर

दैनिक खबरनामा। कुल्लू, 31 मई:  पतलीकूहल (कुल्लू)। कुल्लू घाटी में शनिवार को…
Share to :

एंट्री टैक्स बढ़ोतरी पर हिमाचल में बवाल, 52 प्रवेश द्वारों पर प्रदर्शन; मनाली हाईवे पर हजारों वाहन फंसे

दैनिक खबरनामा | बिलासपुर, 1 जून : हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव…
Share to :