दैनिक खबरनामा 17 अप्रैल 2026 पंजाब के गुरदासपुर जिले के गांव महिमदपुर स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां क्लासरूम में बच्चों को पढ़ा रही 36 वर्षीय टीचर लखविंदर कौर पर उसके ही सगे भांजे ने तेजाब फेंक दिया।जानकारी के अनुसार, लखविंदर कौर रोज की तरह सुबह करीब साढ़े 10 बजे बच्चों को पढ़ा रही थीं। इसी दौरान उनका भांजा शीशी में तेजाब लेकर स्कूल पहुंचा और बिना किसी चेतावनी के क्लासरूम में घुसते ही उन पर तेजाब फेंक दिया। हमले में टीचर बुरी तरह झुलस गईं और मौके पर ही तड़पने लगीं।
इस हमले के दौरान क्लास में मौजूद 4 साल के अजीत सिंह और 6 साल की प्रभजोत कौर भी इसकी चपेट में आ गए। तेजाब के छींटे पड़ने से दोनों बच्चे भी झुलस गए, जिससे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई।घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल टीचर और बच्चों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे का आदी है और एड्स पीड़ित भी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और हमले के पीछे के कारणों की जांच जारी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नवजोत सिंह सिद्धू ने किया संपत्ति का बंटवारा, अमृतसर का घर बेटी को और पटियाला का पुश्तैनी मकान बेटे के नाम

पंजाब 22 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब कांग्रेस के नेता और…
Share to :

मोहाली कोर्ट समेत पंजाब में बम धमकी से हड़कंप, कॉम्प्लेक्स खाली CM भगवंत मान बोले मामले को हल्के में नहीं ले रहे

दैनिक खबर नंबर 6 मार्च 2026 मोहाली कोर्ट को बम से उड़ाने…
Share to :

होशियारपुर में इंसाफ न मिलने से युवक ने की आत्महत्या, पुलिस पर लापरवाही के आरोप

पंजाब 19 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब के होशियारपुर के मुकेरियां इलाके में…
Share to :

भगवंत सिंह मान सरकार के खिलाफ बोलने को विरोधियों के पास नहीं बचा कोई मुद्दा कुलवंत सिंह

पंजाब 2 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :