दैनिक खबरनामा 18 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में महिलाओं को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) योजना के तहत आर्थिक सहायता देने की मांग तेज हो गई है। शहर के मेयर सौरभ जोशी ने पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया को पत्र लिखकर इस योजना को जल्द लागू करने की अपील की है।
मेयर ने अपने पत्र में कहा कि हरियाणा और पंजाब में महिलाओं को DBT योजना के जरिए सीधे आर्थिक लाभ दिया जा रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। ऐसे में चंडीगढ़ की महिलाओं को भी इसी तर्ज पर योजना का लाभ मिलना चाहिए।
उन्होंने बताया कि योजना लागू होने से महिलाओं के बैंक खातों में सीधे सहायता राशि पहुंचेगी, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी। इसके साथ ही यह पहल परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में भी सहायक साबित होगी।मेयर ने यह भी कहा कि चंडीगढ़ में बड़ी संख्या में ऐसी महिलाएं हैं, जिन्हें इस तरह की आर्थिक सहायता की आवश्यकता है। DBT योजना उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

30 जून तक एलपीजी उपभोक्ता कराएं आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन, नहीं तो रुक सकती है सब्सिडी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 05 जून : राज्य स्तरीय समन्वयक ने सभी एलपीजी उपभोक्ताओं…

कसौली रिद्म एंड ब्लूज़ फेस्टिवल 2026 बच्चों के दिल बचाने की मुहिम के साथ 10वां एडिशन, जेनेसिस फाउंडेशन के 25 साल पूरे

दैनिक खबरनामा चंडीगढ़, 31 मार्च 2026 भारत में किफायती पीडियाट्रिक कार्डियक केयर…

हल्का बढ़ा कैल्शियम भी दे सकता है जेनेटिक बीमारी का संकेत, पीजीआई रिसर्च में बड़ा खुलासा

दैनिक खबरनामा 30 मार्च 2026 अक्सर लोग थकान, पेट दर्द या बदन…

कांग्रेस बैठक में भावुक हुए चरणजीत सिंह चन्नी, बोले मेरी बात नहीं सुनी जाती तो राजनीति छोड़ दूं’ दलित प्रतिनिधित्व पर बढ़ी तकरार

चंडीगढ़ 19 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस की हालिया बैठक…