दैनिक ख़बरनामा 18 अप्रैल 2026 साहिबजादा अजीत सिंह नगर,
थाना फेज-1 मोहाली पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब पुलिस टीम ने 13 अप्रैल 2026 को एच.एम क्रिस्टल होटल, फेज-1 मोहाली से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल जगदा पुत्र संजीव कुमार निवासी ए-50, गली नंबर 6, न्यू तहसीलपुरा, थाना रामबाग, जिला अमृतसर और अमर पुत्र तरसेम सिंह निवासी मकान नंबर सी-17, गोल्डन एवेन्यू, थाना रामबाग, जिला अमृतसर के रूप में हुई है।
दोनों आरोपी लोगों के मोबाइल फोन पर फर्जी लिंक भेजकर उनके फोन हैक कर लेते थे और फिर उनके खातों से पैसे निकाल लेते थे। इसके अलावा वे ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स के जरिए मोबाइल फोन खरीदकर उन्हें सस्ते दामों पर बेच देते थे।डीएसपी सिटी-1 पृथ्वी सिंह चहल के अनुसार, आरोपियों ने शिकायतकर्ता मनोज कुमार पुत्र मनोहर लाल निवासी देहरादून के मोबाइल पर फर्जी लिंक भेजकर उसका फोन हैक किया और उसके क्रेडिट कार्ड से करीब 1,25,000 रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर तीन मोटोरोला मोबाइल फोन खरीदे। इन फोनों की बाजार कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई गई है।आरोपियों ने मोबाइल की डिलीवरी के लिए एच.एम क्रिस्टल होटल, फेज-1 मोहाली का पता दिया था। पुलिस ने होटल के कमरा नंबर 301 से तीन सीलबंद मोटोरोला मोबाइल फोन और एक कार (PB-02-BV-1101, शेवरले क्रूज, ग्रे रंग) सहित दोनों को गिरफ्तार किया।आरोपियों के पास से अलग-अलग बैंकों के क्रेडिट और डेबिट कार्ड भी बरामद किए गए हैं। इस संबंध में थाना फेज-1 मोहाली में मुकदमा नंबर 74 दिनांक 13-04-2026 के तहत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया हत्याकांड पर हाईकोर्ट सख्त, DGP से जवाब तलब

मोहाली 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की सरेआम…