दैनिक खबरनामा 20 अप्रैल 2026 हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में नकली सोने के आभूषण गिरवी रखकर बैंक से लाखों रुपये का ऋण लेने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बैंक ऑफ इंडिया की मालरोड शाखा में हुए इस फर्जीवाड़े में करीब 34.73 लाख रुपये की ठगी की गई है। बैंक प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, वर्ष 2020 से 2023 के बीच आरोपियों ने गोल्ड लोन के नाम पर आभूषण गिरवी रखे और बैंक से ऋण प्राप्त किया। इन गहनों के साथ बैंक के पैनल ज्वेलर का प्रमाण पत्र भी संलग्न किया गया था, जिसमें इन्हें 22 कैरेट सोना बताया गया था।मामले का खुलासा तब हुआ जब बैंक ने आभूषणों का दोबारा मूल्यांकन करवाया। जांच में सभी गहने नकली पाए गए। इसके बाद बैंक ने आरोपियों को नोटिस जारी किए, लेकिन अधिकांश ने कोई जवाब नहीं दिया और न ही ऋण चुकाया।
16 अप्रैल को शाखा प्रभारी अंकुश रांगटा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने जानबूझकर नकली गहने गिरवी रखकर सार्वजनिक धन का दुरुपयोग किया।आरोपियों में अंकिता कुमार, इंद्र जस्टा, वासुदेव पाठक, तानिया, लीला देवी और सोनू कुमार गुप्ता शामिल हैं। इनमें से सोनू कुमार गुप्ता ने अपना ऋण चुका दिया है, जबकि अन्य के खिलाफ जांच जारी है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने किस तरह नकली सोने को असली साबित कर बैंक से ऋण हासिल किया। जल्द ही सभी आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी जिले में इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं, जिससे बैंकिंग व्यवस्था की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

केंद्र से हिमाचल को बड़ी राहत की मांग, रेल व अन्य मेगा परियोजनाओं का पूरा खर्च वहन करे केंद्र राजेश धर्माणी

हिमाचल प्रदेश 14जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश हाल ही में दिल्ली में…
Share to :

एचआरटीसी कर्मचारियों के पहचान पत्र होंगे अपग्रेड, व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

हिमाचल प्रदेश 14 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने…
Share to :

इसी सप्ताह शिमला पहुंचेगा सतलुज का पानी, बिजली समस्या दूर 12 एमएलडी जलापूर्ति होगी शुरू

हिमाचल प्रदेश 14 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) हिमाचल शिमला को सतलुज नदी…
Share to :

हिमाचल-पंजाब सीमा विवाद ने पकड़ा तूल, निहंग संगठनों ने लगाया ‘खालसा टैक्स नाका’

दैनिक खबरनामा। बिलासपुर 3 जून : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों…
Share to :