दैनिक ख़बरनामा 21 अप्रैल 2026 साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर,
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत आज मोहाली से विधायक कुलवंत सिंह ने गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, फेज-1 से श्रद्धालुओं से भरी 24वीं और 25वीं बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर विधायक ने बताया कि श्रद्धालु तीन दिन और दो रातों के दौरान श्री दरबार साहिब (अमृतसर), श्री दुर्गियाना मंदिर, राम तीर्थ वाल्मीकि मंदिर, वाघा बॉर्डर और जलियांवाला बाग के दर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि योजना के तहत पंजीकरण लगातार बढ़ रहा है, जो बेहद संतोषजनक है।उन्होंने बताया कि श्रद्धालु अरदास कर अमृतसर के लिए रवाना हुए और सभी की मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की गई। विधायक ने कहा कि आने वाले दिनों में मोहाली से और बसें भी इस योजना के तहत रवाना की जाएंगी।
उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को आस्था स्थलों के दर्शन आसान बनाना है। हर बस के साथ गाइड और मेडिकल टीम की व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।इस मौके पर हल्का कोऑर्डिनेटर फूलराज सिंह, कुलदीप सिंह समाना और काउंसलर गुरमीत कौर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया हत्याकांड पर हाईकोर्ट सख्त, DGP से जवाब तलब

मोहाली 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की सरेआम…
Share to :