दैनिक खबरनामा 22 अप्रैल 2026 पंजाब और चंडीगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। राज्य के कई जिलों में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से पार पहुंच चुका है, जिससे दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म बनी हुई हैं। मौसम विभाग ने आज भी लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों के अनुसार यह स्थिति 25 अप्रैल तक बनी रह सकती है, जबकि 26 अप्रैल से कुछ इलाकों में राहत के तौर पर हल्की बारिश होने की संभावना है।पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो अब सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक हो चुका है। बठिंडा और फरीदकोट सबसे अधिक गर्म रहे, जहां तापमान 41.6 डिग्री तक पहुंच गया। इसके अलावा पटियाला, लुधियाना और चंडीगढ़ सहित कई शहरों में भी पारा 38 से 39 डिग्री के बीच बना हुआ है।मौसम विभाग के मुताबिक लुधियाना, नवांशहर, रूपनगर, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली और पटियाला में लू चलने की संभावना है। इन जिलों में गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं और तापमान सामान्य से काफी अधिक रह सकता है।
विभाग के अनुसार 23 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे मौसम में बदलाव आने के संकेत हैं। फिलहाल राज्य में 21 जिलों का तापमान 35 डिग्री से ऊपर बना हुआ है और आने वाले दिनों में इसमें 3 से 4 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, इसके बाद तापमान स्थिर रहने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली के देवीनगर में महिला से मारपीट, जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार

पंजाब 10 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब के मोहाली जिले के…
Share to :

पंजाब इस समय भीषण धुंध और शीतलहर की चपेट में है। शुक्रवार सुबह घने कोहरे ने जहां जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया

मोहाली | 29 नवंबर | जगदीश कुमारपंजाब इस समय भीषण धुंध और…
Share to :

पंजाब के 22 जिलों में मौसम का अलर्ट बारिश, ओले और तेज आंधी की चेतावनी

दैनिक खबरनामा 4 अप्रैल 2026 पंजाब और चंडीगढ़ में पिछले दो दिनों…
Share to :

मोहाली में 40वां वार्षिक खेल समारोह शुरू डीसी कोमल मित्तल ने किया उद्घाटन, छात्रों को खेलों के लिए प्रेरित किया

दैनिक खबरनामा 2 अप्रैल 2026 डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज शहीद…
Share to :