दैनिक ख़बरनामा साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली), 24 अप्रैल 2026डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विभागीय कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की और चल रहे कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।डीसी ने कहा कि सरकार की योजनाओं और सेवाओं को पारदर्शी तरीके से लोगों तक समय पर पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में स्वामित्व योजना, जमीन सर्वेक्षण, जमाबंदी से जुड़े लंबित मामले, निशानदेही, जनगणना की तैयारियां और चुनाव से संबंधित एसआईआर मामलों पर भी चर्चा की गई।उन्होंने विशेष रूप से जनगणना-2027 को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करने पर जोर दिया। जानकारी देते हुए बताया कि 30 अप्रैल से 14 मई तक सेल्फ एन्यूमरेशन और 15 मई से 13 जून तक हाउस लिस्टिंग फील्डवर्क किया जाएगा। चार्ज अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों के घर जाकर उनकी गिनती करें और उनकी फोटो भी लें।
इसके अलावा 15 मई से शुरू होने वाली हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग जनगणना के लिए जिला और चार्ज अधिकारियों के साथ-साथ तकनीकी सहायकों को भी पूरी जिम्मेदारी से कार्य करने को कहा गया।डीसी ने स्पष्ट किया कि जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की जनगणना ड्यूटी लगाई गई है, वे ड्यूटी से बचने के लिए किसी तरह का दबाव न बनाएं। इसके बदले उन्हें उचित मेहनताना दिया जाएगा।अंत में उन्होंने सभी अधिकारियों को लंबित राजस्व मामलों का शीघ्र निपटारा करने के निर्देश भी दिए।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

गुरदासपुर पुलिस पोस्ट हत्याकांड वीडियो-ऑडियो से सनसनी, गैंगवार की धमकियों के बीच जांच तेज

पंजाब 24 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के सीमावर्ती जिले गुरदासपुर…
Share to :

मोहाली कोर्ट सख्त KLF से जुड़े दो आरोपियों की जमानत खारिज, हथियार और पर्चे हुए थे बरामद

पंजाब 13 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) मोहाली की अदालत ने…
Share to :

पंजाब में फिर बदला मौसम 15 शहरों में तापमान 25-30°C, अगले 3 दिन बारिश-ओलों का अलर्ट

पंजाब 18 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब में मौसम ने एक बार फिर…
Share to :

सलेरन डैम इको-टूरिज्म प्रोजेक्ट का CM मान ने किया उद्घाटन, बोले पर्यटन से बढ़ेगा रोजगार और राजस्व

पंजाब 25 जनवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह…
Share to :