दैनिक खबरनामा 26 अप्रैल 2026 पंजाब के मानसा जिले में एक दर्दनाक हादसे में दो स्कूली छात्रों की नहर में डूबने से मौत हो गई। गर्मी से राहत पाने के लिए दोनों छात्र नहर में नहाने उतरे थे, लेकिन गहराई का अंदाजा न होने के कारण पानी में डूब गए। गोताखोरों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।मृतकों की पहचान गाँव ढैपई के 16 वर्षीय गुरविंदर सिंह और भीखी के 15 वर्षीय सुखप्रीत सिंह के रूप में हुई है। दोनों दसवीं कक्षा के छात्र थे और आपस में घनिष्ठ मित्र थे। बताया जा रहा है कि दोनों सुबह करीब 10 बजे स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में नहर में नहाने चले गए।कुछ समय बाद परिजनों को हादसे की सूचना मिली, जिसके बाद परिवार के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद शाम करीब चार बजे दोनों के शव घटनास्थल से दूर नहर से बरामद किए गए।हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे अपने-अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे, जिससे परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मानसा के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। अस्पताल के डॉक्टर गुरप्रीत सिंह के अनुसार, दोनों शवों को सुरक्षित रख लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब में पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के घर ईडी की दबिश, तड़के 3 गाड़ियों में पहुंचे अधिकारी, हड़कंप

दैनिक खबबनामा। होशियारपुर, 02 नवंबर:  पंजाब के होशियारपुर में सोमवार तड़के उस…

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में मलेशिया ने दक्षिण कोरिया को 3-1 से हराया

दैनिक खबरनामा | जालंधर, 29 अक्टूबर 2026. हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब-2026…

प्रोग्रेसिव पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026 में टेक्सटाइल प्रतिस्पर्धा और स्थिरता को बढ़ावा देने पर जोर

पंजाब 15 मार्च 22026(जगदीश कुमार) पंजाब सरकार ने प्रोग्रेसिव पंजाब निवेशक सम्मेलन…

पंजाब को बड़ी सौगात Kauli Sarai Banjara बाईपास रेल लाइन के FLS को मंजूरी, पटियाला लुधियाना सफर होगा तेज

पंजाब 26 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब को रेल कनेक्टिविटी के…