दैनिक खबरनामा 26 अप्रैल 2026 पंजाब के मानसा जिले में एक दर्दनाक हादसे में दो स्कूली छात्रों की नहर में डूबने से मौत हो गई। गर्मी से राहत पाने के लिए दोनों छात्र नहर में नहाने उतरे थे, लेकिन गहराई का अंदाजा न होने के कारण पानी में डूब गए। गोताखोरों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।मृतकों की पहचान गाँव ढैपई के 16 वर्षीय गुरविंदर सिंह और भीखी के 15 वर्षीय सुखप्रीत सिंह के रूप में हुई है। दोनों दसवीं कक्षा के छात्र थे और आपस में घनिष्ठ मित्र थे। बताया जा रहा है कि दोनों सुबह करीब 10 बजे स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में नहर में नहाने चले गए।कुछ समय बाद परिजनों को हादसे की सूचना मिली, जिसके बाद परिवार के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद शाम करीब चार बजे दोनों के शव घटनास्थल से दूर नहर से बरामद किए गए।हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे अपने-अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे, जिससे परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मानसा के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। अस्पताल के डॉक्टर गुरप्रीत सिंह के अनुसार, दोनों शवों को सुरक्षित रख लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कड़ाके की ठंड में बेघरों के लिए राहत मोहाली नगर निगम ने फेज-6 में रैन बसेरा किया शुरू

मोहाली 11 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली भीषण ठंड के बीच मोहाली शहर…
Share to :