दैनिक खबरनामा 27 अप्रैल 2026 आम आदमी पार्टी (AAP) से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने के बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पहली बार खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि AAP अब अपने मूल उद्देश्य से भटक चुकी है और पार्टी के भीतर काम करने का माहौल “टॉक्सिक” हो गया था।राघव चड्ढा ने आरोप लगाया कि पार्टी में काम करने और बोलने की आज़ादी नहीं रही। उनके अनुसार, AAP अब “चंद करप्ट और कॉम्प्रोमाइज्ड लोगों” के हाथों में सिमट गई है, जो व्यक्तिगत फायदे के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने जीवन के 15 साल पार्टी को दिए, लेकिन अब यह वह पार्टी नहीं रही जिसके लिए उन्होंने काम शुरू किया था।
उन्होंने बताया कि उनके सामने तीन विकल्प थे— राजनीति छोड़ना, पार्टी के भीतर रहकर सुधार की कोशिश करना, या किसी अन्य राजनीतिक दल के साथ जुड़कर सकारात्मक राजनीति करना। अंततः उन्होंने तीसरा विकल्प चुना।राघव चड्ढा ने यह भी कहा कि वह इस फैसले में अकेले नहीं हैं। उनके साथ कुल 7 राज्यसभा सांसदों ने AAP से नाता तोड़कर BJP का दामन थामा है। राज्यसभा में इन सांसदों के शामिल होने के बाद BJP की संख्या बढ़कर 113 हो गई है।उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी बदलने के बावजूद वे पहले की तरह जनता के मुद्दों को पूरी मजबूती से उठाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

जीरकपुर बलटाना आरयूबी का काम जल्द होगा शुरू

दैनिक खबरनामा चंडीगढ़, 18 मई 2026 । बलटाना रेलवे फाटक पर बनने…

फर्जी ऑडियो क्लिप मामले में वड़िंग ने की FIR की मांग, DGP और चुनाव आयोग को भेजी शिकायत

दैनिक खबरनामा चंडीगढ़, 26 मई: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग…

‘गैंगस्टरों ते वार’ के 209वें दिन पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 494 ठिकानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 17 अगस्त 2026. पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य…

मोहाली कार्निवाल पंजाब सखी शक्ति मेले में प्रभ गिल की गायकी ने बांधा समां

पंजाब 6 फरवरी 2026(जगदीश कुमार) पंजाब साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, 5 फरवरी…