पंजाब 6 फरवरी 2026(जगदीश कुमार) पंजाब साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, 5 फरवरी को मोहाली कार्निवाल के अंतर्गत सेक्टर-88 स्थित सरस मेला ग्राउंड में आयोजित किए जा रहे पंजाब सखी शक्ति मेले के दौरान आज की संगीतमय शाम प्रसिद्ध पंजाबी गायक प्रभ गिल के नाम रही।प्रभ गिल ने अपने सुपरहिट गीत ‘शुकर दातिया’, ‘प्यार तेरे दा असर’लंगे पानी’,तारों के देश’प्यार तेरा बच्चों जैसा है’ सहित कई भावनात्मक रचनाओं की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी सुरीली आवाज़ पर दर्शक गीतों के साथ-साथ गुनगुनाते और तालियां बजाते नज़र आए।संगीत संध्या के दौरान विशेष रूप से युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, वहीं परिवारों और महिलाओं ने भी कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। प्रभ गिल की मंच पर सशक्त उपस्थिति और दर्शकों से संवाद ने पूरे माहौल को उत्साहपूर्ण और रोमांचक बना दिया।इस अवसर पर एडीसी (विकास) सोनम चौधरी ने कहा कि पंजाब सखी शक्ति मेले का उद्देश्य केवल महिला स्वयं सहायता समूहों और महिला उद्यमियों के उत्पादों को मंच प्रदान करना ही नहीं, बल्कि पंजाबी संस्कृति और लोक कला को भी बढ़ावा देना है, जिसे ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम सफलतापूर्वक आगे बढ़ा रहे हैं।उल्लेखनीय है कि पंजाब सखी शक्ति मेला 10 फरवरी तक जारी रहेगा, जिसके दौरान हर शाम विभिन्न प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, जबकि दिन के समय महिलाओं और छोटे उद्यमियों द्वारा बनाए गए उत्पाद लोगों का विशेष आकर्षण रहेंगे।इस मौके पर सोनम चौधरी (एडीसी, ग्रामीण विकास), डीडीपीओ परमबीर कौर तथा प्रो. गुरबख्शीश सिंह अंटाल ने गायक प्रभ गिल को सम्मानित भी किया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :