दैनिक खबरनामा 27 अप्रैल 2026 पंजाब के बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि सांसद राजेंद्र गुप्ता जल्द वापस आ सकते हैं और इसके संकेत मिल रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पिछले 68 महीनों से राघव चड्ढा से कोई बातचीत नहीं हुई है। ईडी की रेड पर अरोड़ा ने कहा कि वे डरे नहीं, बल्कि तुरंत एक्स पर पोस्ट कर जांच में पूरा सहयोग देने की बात कही।अरोड़ा ने साफ किया कि वे पार्टी नहीं छोड़ रहे और फिलहाल पंजाब सरकार में मंत्री बने हुए हैं। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कोर्ट में उनकी बात नहीं मानी गई, इसलिए उन्होंने अदालत न जाने की बात कही।बिजली संकट पर मंत्री ने कहा कि बढ़ती गर्मी के कारण मांग अचानक बढ़ गई, जिससे कटौती करनी पड़ी। हालांकि अब पावर प्लांट्स और हाइडल प्रोजेक्ट्स के मेंटेनेंस के लिए कटौती को घटाकर सिर्फ चार घंटे कर दिया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि 1 मई के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हो जाएगी।सरकार ने उद्योगों को शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक ओपन मार्केट से बिजली खरीदने की छूट दी है और अगले दो महीने तक इस पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। अरोड़ा ने कहा कि पंजाब अभी भी बिजली के मामले में सरप्लस राज्य है, लेकिन अत्यधिक गर्मी के कारण अस्थायी दिक्कतें आई हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

दुबई में फंसा नवविवाहित जोड़ा विक्रम सिंह मजीठिया ने सुरक्षित वापसी के लिए की अपील

पंजाब 3 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पूर्व मंत्री व शिरोमणि अकाली…
Share to :

मोहाली में नगर निगम हाउस मीटिंग हंगामेदार, बी-रोड पर मैकेनिकल स्वीपिंग बंद होने पर पार्षदों का फूटा गुस्सा

पंजाब 9 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब के मोहाली नगर निगम (MC) की…
Share to :

रंगला पंजाब के सपने की ओर बड़ा कदम डेराबस्सी में नए आधुनिक पार्कों का उद्घाटन

दैनिक खबरनामा 4 अप्रैल 2026 रंगला पंजाब के विजन को साकार करने…
Share to :

ए.डी.सी. ने जेड.एस. मान (ओपीसी) प्राइवेट लिमिटेड फर्म का लाइसेंस रद्द किया

पंजाब 18 फरवरी2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट-2012 की धारा…
Share to :