दैनिक खबरनामा 27 अप्रैल 2026 आम आदमी पार्टी (AAP) में राज्यसभा सांसदों के इस्तीफे के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। AAP सांसद Balkar Singh Seechewal ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि पार्टी छोड़ने वाले सांसदों ने उन्हें भी अपने साथ आने का न्योता दिया था, लेकिन उन्होंने इसे साफ तौर पर ठुकरा दिया। उन्होंने बताया कि Vikramjit Singh Sahney ने फोन कर ‘आजाद समूह’ में शामिल होने का प्रस्ताव दिया था।
सीचेवाल ने सात सांसदों के एक साथ पार्टी छोड़ने पर दुख जताते हुए इसे AAP के साथ “बेवफाई” करार दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने इन नेताओं को राज्यसभा भेजकर पंजाब के मुद्दे उठाने का मौका दिया, लेकिन उन्होंने अचानक पार्टी छोड़ दी।वहीं, BJP में शामिल हो चुके साहनी ने पलटवार करते हुए कहा कि वे गद्दार नहीं हैं और अब पहले से 10 गुना ज्यादा काम करेंगे। उन्होंने दावा किया कि पार्टी में Raghav Chadha और Sandeep Pathak को साइडलाइन करने से असंतोष बढ़ा।साहनी के मुताबिक, उन्होंने इस मुद्दे पर Arvind Kejriwal से भी बात की थी, लेकिन समाधान नहीं निकला। अंततः उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया, यह कहते हुए कि केंद्र और राज्य के बेहतर समन्वय से ही पंजाब का विकास संभव