दैनिक ख़बरनामा 29 अप्रैल 2026 साहिबजादा अजीत सिंह नगर, मोहाली शहर के विभिन्न आम आदमी क्लीनिकों में अब मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा कार्ड बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला अस्पताल के सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. एच.एस. चीमा और डॉ. परमिंदरजीत सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार के निर्देशों के तहत स्वास्थ्य बीमा कार्ड बनाने की प्रक्रिया का दायरा बढ़ाया जा रहा है, ताकि लोगों को अपने घर के पास ही यह सुविधा मिल सके।उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत पात्र लोगों को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जाएगा। पहले यह सुविधा केवल जिला अस्पताल मोहाली में उपलब्ध थी, लेकिन अब शहर के अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटर फेज-1, फेज-7 और फेज-11 में भी स्वास्थ्य बीमा कार्ड बनाए जा रहे हैं।अधिकारियों के अनुसार, इसके अलावा शहर के अलग-अलग स्थानों पर रोजाना विशेष कैंप भी लगाए जा रहे हैं, जहां लोग आसानी से अपने स्वास्थ्य बीमा कार्ड बनवा सकते हैं। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे इस मुफ्त स्वास्थ्य बीमा योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और जल्द से जल्द अपने कार्ड बनवाएं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

गन्ना फसल को कीट व बीमारियों से बचाने के लिए लगातार निगरानी जरूरी गन्ना कमिश्नर

दैनिक ख़बरनामा साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 19 अप्रैल 2026 गन्ना किसानों को…
Share to :

बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिला बीएलओ को प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

पंजाब 10 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को…
Share to :

BBMB में पंजाब की नुमाइंदगी खत्म करने पर बवाल 24 अप्रैल को गवर्नर से मिलेगा SKM, आंदोलन की चेतावनी

दैनिक खबरनामा 18 अप्रैल 2026 लुधियाना भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) में…
Share to :

व्यापारियों की शिकायतों पर DC सख्त समय पर निपटारा और पारदर्शिता के दिए निर्देश

दैनिक ख़बरनामा एसएएस नगर, 20 अप्रैल 2026 जिले में व्यापारियों और दुकानदारों…
Share to :