दैनिक खबरनामा 29 अप्रैल 2026 फरीदाबाद सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के व्यापार मंडल अध्यक्ष अमन गोयल को जमीन हड़पने और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के गंभीर आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस आज आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है, ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके।यह मामला फरीदाबाद के सेक्टर-35 स्थित एक प्लॉट से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता माला शर्मा के पास उस जमीन की मूल रजिस्ट्री मौजूद है, जबकि अमन गोयल को केवल प्रमाणित प्रति के आधार पर जमीन बेची गई थी। इसके बावजूद आरोपी ने प्लॉट पर कब्जा करने की कोशिश की। इस विवाद को लेकर माला शर्मा ने कोर्ट का रुख किया, जहां कई वर्षों तक मामला चला। सेशन कोर्ट और हाईकोर्ट ने माला शर्मा के पक्ष में फैसला सुनाया, और बाद में सुप्रीम कोर्ट ने भी उनके अधिकार को सही ठहराया।पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि कोर्ट से हारने के बावजूद अमन गोयल ने जमीन पर कब्जा करने की कोशिश जारी रखी। थाना प्रभारी राकेश के अनुसार आरोपी ने करीब दो महीने पहले अपने परिचित जितेंद्र पाराशर के नाम पर एक फर्जी एग्रीमेंट तैयार कराया। जांच में पाया गया कि यह दस्तावेज 2024 में बनाया गया था, लेकिन उसमें 2023 की तारीख दर्शाई गई थी, जिससे इसे पुराना दिखाया जा सके।इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से पुलिस उसे रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ करेगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नववर्ष पर फ्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन, जूनियर टीम ने जीत दर्ज की

जयपुर 1 जनवरी (दैनिक खबरनामा) रोहित क्रिकेट क्लब कठपुतली नगर, जयपुर की…
Share to :

खाकी का दम खेल में भी कायम – चचाई थाना प्रभारी सुन्द्रेश सिंह ने राष्ट्रीय बैडमिंटन में जीता कांस्य, अंतरराष्ट्रीय स्तर का सपना

मध्य प्रदेश 5 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) मध्य प्रदेश के अनूपपुर जब…
Share to :

सिंगापुर से यूपी को स्ट्रैटेजिक बूस्ट 4458 करोड़ का निवेश, जेवर बनेगा नॉर्थ इंडिया का कार्गो हब

उत्तर प्रदेश 24 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी…
Share to :

सूरतगढ़ विधायक डुंगर राम गेदर ने की जनसुनवाई, चक 28 PBN में ग्रामीणों की समस्याओं का लिया संज्ञान

राजस्थान 10 जनवरी (दैनिक खबरनामा)सूरतगढ़ विधायक श्री डुंगर राम गेदर ने चक…
Share to :