दैनिक खबरनामा 29 अप्रैल 2026 फरीदाबाद सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के व्यापार मंडल अध्यक्ष अमन गोयल को जमीन हड़पने और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के गंभीर आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस आज आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है, ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके।यह मामला फरीदाबाद के सेक्टर-35 स्थित एक प्लॉट से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता माला शर्मा के पास उस जमीन की मूल रजिस्ट्री मौजूद है, जबकि अमन गोयल को केवल प्रमाणित प्रति के आधार पर जमीन बेची गई थी। इसके बावजूद आरोपी ने प्लॉट पर कब्जा करने की कोशिश की। इस विवाद को लेकर माला शर्मा ने कोर्ट का रुख किया, जहां कई वर्षों तक मामला चला। सेशन कोर्ट और हाईकोर्ट ने माला शर्मा के पक्ष में फैसला सुनाया, और बाद में सुप्रीम कोर्ट ने भी उनके अधिकार को सही ठहराया।पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि कोर्ट से हारने के बावजूद अमन गोयल ने जमीन पर कब्जा करने की कोशिश जारी रखी। थाना प्रभारी राकेश के अनुसार आरोपी ने करीब दो महीने पहले अपने परिचित जितेंद्र पाराशर के नाम पर एक फर्जी एग्रीमेंट तैयार कराया। जांच में पाया गया कि यह दस्तावेज 2024 में बनाया गया था, लेकिन उसमें 2023 की तारीख दर्शाई गई थी, जिससे इसे पुराना दिखाया जा सके।इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से पुलिस उसे रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ करेगी।
You May Also Like
TMC में बगावत के संकेत, 59 विधायकों के समर्थन का दावा; अलग गुट बनाने की चर्चा तेज
कोलकाता (दैनिक खबरनामा) 3 जून: पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल…
- Editorial Team
- June 3, 2026
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, डीके शिवकुमार होंगे नए मुख्यमंत्री
दैनिक खबरनामा बेंगलुरु, 28 मई: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को…
- Editorial Team
- May 28, 2026
भारतीय सेना की नई यूनिफॉर्म नीति लागू: बंदी जैकेट को मंजूरी, टैटू-पीयर्सिंग और ग्रूमिंग नियम हुए सख्त
दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 14 जून: भारतीय सेना ने औपनिवेशिक परंपराओं को…
- Editorial Team
- June 14, 2026