दैनिक खबरनामा 29 अप्रैल 2026 पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के छह राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। संभावित टूट को रोकने और संगठन को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रदेश प्रभारी मनीष सिसोदिया ने जालंधर में एक अहम बैठक बुलाई है। यह बैठक करीब 1000 ब्लॉक ऑब्जर्वरों के साथ आयोजित की जा रही है, लेकिन इसमें विधायकों की मौजूदगी भी चर्चा का विषय बनी हुई है।पहले इस मीटिंग का आयोजन मुख्यमंत्री आवास पर होना था, लेकिन बाद में इसकी लोकेशन बदलकर शहर से बाहर स्थित शाहपुर सिटी कैंपस कर दी गई। दोपहर 12 बजे शुरू होने वाली इस बैठक में नरेश कटारिया, जीवनजोत कौर, इंद्रजीत निज्जर समेत करीब 25 विधायक पहुंच चुके हैं। ऑब्जर्वर भी बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। बैठक के दौरान सभी नेताओं और ऑब्जर्वरों के साथ ग्राउंड में ग्रुप फोटो भी कराई जाएगी।नकोदर से विधायक इंद्रजीत कौर मान ने कहा कि यह बैठक चुनावी तैयारियों का हिस्सा है और पिछले चार महीनों से इसकी प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि ऑब्जर्वरों ने गली-मोहल्लों में जाकर रिपोर्ट तैयार की है, जिसे इस बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह एक नियमित संगठनात्मक बैठक है।वहीं, सोनिया मान ने पार्टी छोड़ने वाले सांसदों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने अपने सिद्धांतों से समझौता किया है और निजी स्वार्थ के चलते पार्टी छोड़ी है। उन्होंने विधायकों की टूट की आशंकाओं को भी सिरे से खारिज किया।इससे पहले मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर स्पष्ट किया था कि यह केवल ऑब्जर्वरों की नियमित बैठक है और इसे ‘विधायकों की आपात बैठक’ बताना गलत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

फर्जी वीजा के नाम पर एक करोड़ की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार पांच राज्यों के लोग बने शिकार

पंजाब 14 फरवरी 2026 डीएसपी हरसिमरन बल का बयान संपत्ति होगी अटैच,…

रोपड़ में खैर माफिया पर पुलिस का बड़ा एक्शन छापेमारी में अवैध लकड़ी बरामद, 6 पर केस दर्ज

दैनिक खबरनामा 23 अप्रैल 2026 रोपड़ (रूपनगर) जिले में खैर की अवैध…

नशे की अंधेरी दुनिया से रोजगार की नई रोशनी तक: ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ से बदल रही पंजाब के युवाओं की जिंदगी

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…

एल्डरलाइन 14567 बनी बुजुर्गों की मजबूत सहारा, पंजाब में 2.5 लाख से अधिक शिकायतों का समाधान

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 03 जुलाई 2026. जाब सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों…