दैनिक खबरनामा 2 मई 2026 आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राज्य में “गवर्नेंस नाम की कोई चीज नहीं बची” और सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। यह बयान उन्होंने चंडीगढ़ में भाजपा के मॉक सेशन के दौरान दिया।साहनी ने अवैध खनन के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि उन्होंने NGT के साथ मिलकर 85 स्थानों पर इलीगल माइनिंग की जानकारी सरकार को दी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता के हित में बनाई गई केंद्र सरकार की योजनाएं भी पंजाब में लागू नहीं हो रही हैं। उनके अनुसार, ऐसी 62 योजनाएं हैं जिनका लाभ लोगों तक नहीं पहुंच रहा।नशे के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार को घेरा और दावा किया कि 1600 युवाओं की मौत हो चुकी है, लेकिन सरकार गंभीर नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि को-ऑपरेटिव फेडरलिज्म का मतलब केंद्र के साथ टकराव नहीं, बल्कि सहयोग होना चाहिए।
साहनी ने कहा कि AAP ने खनन से 20 हजार करोड़ रुपये की आय का वादा किया था, लेकिन राज्य को केवल 288 करोड़ रुपये ही मिले। इसके अलावा उन्होंने पंजाब पर बढ़ते कर्ज को लेकर चिंता जताई और कहा कि राज्य पर 4.57 लाख करोड़ रुपये का बोझ है।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि लोकपाल जैसे अहम मुद्दे को सरकार भूल चुकी है। जमीन अधिग्रहण की 65 हजार एकड़ वाली नीति का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि इससे किसानों को नुकसान होता, जिसे उन्होंने रुकवाया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :