दैनिक खबरनामा 1 अप्रैल 2026 आयकर अधिनियम 2025 लागू होने से नियम सरल हुए हैं और नई टैक्स व्यवस्था में 12 लाख रुपये तक की आय पर धारा 87ए के तहत टैक्स छूट मिलेगी। बैंकिंग सेवाएं भी महंगी हो गई हैं। फ्री लिमिट के बाद एटीएम से नकद निकासी पर 23 रुपये प्लस जीएसटी शुल्क देना होगा।
नए वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ 1 अप्रैल से कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं, जिनका असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा।चंडीगढ़ के लोगों को आज से पानी के लिए अधिक कीमत चुकानी होगी। नगर निगम ने पानी के टैरिफ में करीब 5 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है, जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। कचरा संग्रहण शुल्क और सीवरेज सेस पहले ही बढ़ चुके हैं, जिससे जन सुविधाओं पर कुल खर्च बढ़ेगा।वहीं, शहर में प्रॉपर्टी भी महंगी हो गई है और कलेक्टर रेट में करीब 25 प्रतिशत तक वृद्धि की गई है।नई दरों के अनुसार घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 1 से 15 किलोलीटर तक पानी की दर 3.48 रुपये से बढ़ाकर 3.65 रुपये प्रति किलोलीटर कर दी गई है। 16 से 30 किलोलीटर खपत पर अब 6.95 रुपये के बजाय 7.30 रुपये प्रति किलोलीटर चुकाने होंगे।60 किलोलीटर से अधिक खपत पर दर 11.58 रुपये से बढ़कर 12.16 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है। बिना मीटर कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के मासिक शुल्क में भी वृद्धि की गई है। संस्थागत और व्यावसायिक उपभोक्ताओं तथा ट्यूबवेल पानी की दरों में भी संशोधन किया गया है, जिससे औद्योगिक इकाइयों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।दूसरी ओर, आयकर अधिनियम 2025 लागू होने से नियम सरल हुए हैं और नई टैक्स व्यवस्था में 12 लाख रुपये तक की आय पर धारा 87ए के तहत छूट मिलेगी।बैंकिंग सेवाएं भी महंगी हो गई हैं—फ्री लिमिट के बाद एटीएम से नकद निकासी पर 23 रुपये प्लस जीएसटी शुल्क देना होगा, जबकि यूपीआई आधारित कैश निकासी को भी अब एटीएम ट्रांजेक्शन में गिना जाएगा।इसके अलावा गैस सिलेंडर की कीमतें हर महीने तय होंगी, टोल प्लाजा कैशलेस होंगे और देशभर में ई20 पेट्रोल को बढ़ावा दिया जाएगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :

मालवीय नगर अग्निकांड: रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत; 37 लोगों को बचाया गया

दैनिक खबरनामा ब्यूरो. नई दिल्ली, 3 जून 2026: राजधानी दिल्ली के मालवीय…
Share to :

अहमदाबाद में अवैध घुसपैठ पर बड़ी कार्रवाई, 131 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में; जांच जारी

दैनिक खबरनामा। अहमदाबाद, 3 जून : गुजरात के अहमदाबाद में अवैध घुसपैठ…
Share to :

CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली पर बढ़ा विवाद, केंद्र सरकार ने चेयरमैन और सचिव का किया तबादला, जांच समिति गठित

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 2 जून :  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)…
Share to :