दैनिक खबरनामा 1 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ प्रशासन ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। प्रशासन क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट के कुल 257 पदों पर भर्ती करने जा रहा है, जिसे केंद्र सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। इस भर्ती के तहत 234 पद क्लर्क और 23 पद स्टेनो टाइपिस्ट के लिए निर्धारित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल 2026 से शुरू होगी।इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के लेवल-2 के तहत लगभग 35,000 से 40,000 रुपये तक शुरुआती वेतन मिल सकता है। आयु सीमा 18 से 27 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो क्लर्क पद के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना और अंग्रेजी टाइपिंग में 35 शब्द प्रति मिनट की गति जरूरी है। वहीं स्टेनो पद के लिए ग्रेजुएशन के साथ 80 शब्द प्रति मिनट की स्टेनो/टाइपिंग स्पीड अनिवार्य है।
देश का कोई भी नागरिक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकता है, लेकिन आरक्षण का लाभ केवल पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के वैध प्रमाण पत्र धारकों को ही मिलेगा। चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन आवेदन, लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच शामिल होंगे।ध्यान रहे कि 6 अप्रैल को जारी होने वाले आधिकारिक नोटिफिकेशन के बाद भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी स्पष्ट होगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :

विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून :  चंडीगढ़ के विश्व साइकिल दिवस 2026…
Share to :

एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 4 जून 2026: शैक्षणिक सत्र 2026–27 की प्रवेश प्रक्रिया…
Share to :