चंडीगढ़ 27 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़: चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी द्वारा आयोजित प्रथम ‘सीएसएनए अवार्ड’ समारोह कला और संस्कृति को समर्पित एक भव्य आयोजन के रूप में संपन्न हुआ। समारोह में कला, संगीत, नृत्य और रंगमंच के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रमुख हस्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया रहे।थिएटर निर्देशन के लिए उमेश कांत, शास्त्रीय नृत्य (भरतनाट्यम) के लिए विदुषी सुचित्रा मित्रा, लोक संगीत (वोकल) के लिए डॉ. सुखमिंदर कौर बराड़ (सुखी बराड़), शास्त्रीय संगीत (वाद्य) के लिए पं. विनोद पवार, लाइट म्यूजिक के लिए डॉ. रिंकू कालिया, थिएटर अभिनय के लिए अभिषेक शर्मा, स्टेज क्राफ्ट (प्रॉपर्टी एवं सहयोगी गतिविधियां) के लिए सुबाशीष गुहा नियोगी, लोक नृत्य के लिए सरदार स्वर्ण सिंह चन्नी, कोरियोग्राफी के लिए तरसेम चंद काल्हेरी तथा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से श्री एस.डी. शर्मा को सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त ‘कला पंथी पुरस्कार (ओल्ड प्रिमियर अवॉर्ड)’ से प्राचीन कला केंद्र को सम्मान प्रदान किया गया।मुख्य अतिथि श्री कटारिया ने अपने संबोधन में कहा, “कला और संस्कृति समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। कलाकारों का सम्मान करना हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का कार्य है।अकादमी की चेयरपर्सन डॉ. सुखमिंदर कौर बराड़ ने कहा कि CSNA ट्राइसिटी की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और यह सम्मान कलाकारों की वर्षों की साधना को समर्पित है। समारोह के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ में खड़े-खड़े सोता मिला शख्स, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

दैनिक खबरनामा 18 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ के धनास बैरियर स्थित लेबर चौक…
Share to :

चंडीगढ़ के कई स्कूलों को फिर बम की धमकी, सुबह-सुबह ईमेल से मचा हड़कंप

दैनिक खबरनामा 16 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में गुरुवार सुबह एक बार फिर…
Share to :

रीवा (मध्यप्रदेश) | 26 दिसंबर (जगदीश कुमार) आगामी नववर्ष के मद्देनज़र रीवा जिले में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। इसी क्रम में रीवा पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने स्वयं शहर का भ्रमण कर कानून-व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और ट्रैफिक व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। एसपी ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों की अब खैर नहीं और ऐसे लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी चौहान ने नए साल के जश्न के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों, बाजार इलाकों, होटल-ढाबों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस तैनाती की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था से समझौता न किया जाए। ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, चेकिंग प्वाइंट बढ़ाने के निर्देश निरीक्षण के दौरान एसपी ने ड्रंक एंड ड्राइव मामलों पर विशेष सख्ती बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ तुरंत चालान, लाइसेंस निरस्तीकरण और वैधानिक कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही शहर में चेकिंग प्वाइंट की संख्या बढ़ाने, रात्री गश्त तेज करने और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के आदेश दिए गए हैं। यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई एसपी चौहान ने यातायात पुलिस को हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग और गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नववर्ष की खुशियां किसी की लापरवाही से मातम में न बदलें, इसके लिए पुलिस पूरी सख्ती के साथ नियमों का पालन कराएगी। आमजन से की शांति बनाए रखने की अपील शहर भ्रमण के दौरान एसपी ने आम नागरिकों और व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षित, शांतिपूर्ण और मर्यादित तरीके से नववर्ष मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर है और नागरिकों के सहयोग से ही शहर में शांति, सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखी जा सकती है।

चंडीगढ़ | 32 दिसंबर (जगदीश कुमार)चंडीगढ़ के सेक्टर-26 क्लब के बाहर देर…
Share to :

चंडीगढ़ सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत नागरा की दिनदहाड़े हत्या 12 गोलियां मारकर की गई वारदात, गैंगस्टर लक्की पटियाल ने ली जिम्मेदारी, दोस्त ने खोले कई राज

चंडीगढ़ 19 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी…
Share to :