राजस्थान 26 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) राजस्थान के बीकानेर जिले के ऊपनी गांव स्थित स्वामी विवेकानंद मॉडल सरकारी स्कूल में मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। स्कूल के पहले ही दिन 4 वर्षीय मासूम पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में बच्चे के सिर की चमड़ी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई, कान काट लिया गया और शरीर पर गहरे जख्म आए।घायल बच्चे रामू (4), पुत्र रामप्रताप सिद्ध, को तुरंत परिजन सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज संबद्ध पीबीएम अस्पताल (पीबीएम) लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे की हालत गंभीर है और सिर की चमड़ी के लिए प्लास्टिक सर्जरी करनी होगी।भाई के साथ पहली बार गया था स्कूल रामू मंगलवार को अपने बड़े भाई के साथ पहली बार स्कूल गया था। करीब डेढ़ घंटे कक्षा में बैठने के बाद वह बाहर ग्राउंड में चला गया। इसी दौरान स्कूल का मुख्य गेट खुला था, जिससे कुत्तों का झुंड अंदर घुस आया और बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चे की चीख-पुकार और कुत्तों के भौंकने की आवाज स्कूल स्टाफ तक नहीं पहुंची। वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण ने बहादुरी दिखाते हुए बच्चे को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया।लंबा चलेगा इलाज, बार-बार सर्जरी संभव
पीबीएम ट्रॉमा इंचार्ज डॉ. एल.के. कपिल के अनुसार बच्चे के सिर पर गंभीर घाव हैं। स्किन ग्राफ्टिंग के लिए पहले घावों को कई बार साफ किया जाएगा, फिर प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी। पूरी तरह ठीक होने में करीब एक साल तक का समय लग सकता है और कई चरणों में सर्जरी करनी पड़ सकती है।पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. एम.एल. काजला ने बताया कि जहां-जहां कुत्तों ने नोचा है, वहां सर्जिकल उपचार जरूरी होगा, खासकर सिर की चमड़ी को दोबारा तैयार करने के लिए विशेष प्रक्रिया अपनानी पड़ेगी।ग्रामीणों में आक्रोश, स्कूल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप घटना के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। लोगों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि मुख्य गेट खुला क्यों था, वहां गार्ड क्यों नहीं था और बच्चा कक्षा से बाहर कैसे निकल गया। ग्रामीणों का कहना है कि ये कुत्ते पहले भी पशुओं और एक अन्य बच्चे पर हमला कर चुके हैं।स्कूल के प्रिंसिपल सुभाष मीणा ने घटना को दुखद बताते हुए कहा कि गेट के आसपास हिंसक कुत्तों की शिकायत पहले भी की गई थी। मामले की सूचना प्रशासन, पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दे दी गई

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

IPAC रेड विवाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने TMC की याचिका खारिज की, ED ने पार्टी दफ्तर से जब्ती से किया इनकार

कोलकाता 14जनवरी (खबरनामा)कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को I-PAC रेड मामले में तृणमूल…
Share to :

IAS अभिषेक प्रकाश IIT से यूपी CM ऑफिस तक, 5% कमीशन के आरोपों में उलझा चमकदार करियर

उत्तर प्रदेश 12 जनवरी( दैनिक खबरनामा)उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक इतिहास में कुछ…
Share to :

30 अप्रैल तक पूरा होगा अयोध्या राम मंदिर निर्माण, लागत करीब 1,900 करोड़ L&T और टाटा कंसल्टेंसी का कार्यकाल होगा समाप्त

उत्तर प्रदेश 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) अयोध्या। अयोध्या में बन…
Share to :