दैनिक खबरनामा 14 अप्रैल 2026 पंजाब में मंगलवार (14 अप्रैल) से मावां धीयां सत्कार योजना’ के तहत महिलाओं के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में इसका शुभारंभ किया और पात्र महिलाओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए।सीएम ने बताया कि फिलहाल 9 विधानसभा क्षेत्रों में रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया है। उन्होंने महिलाओं को आश्वस्त किया कि यदि किसी कारणवश कार्ड बनने में देरी होती है, तो भी उन्हें स्कीम लागू होने की तारीख से ही लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। जाति प्रमाण पत्र लंबित होने की स्थिति में भी रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है, और दस्तावेज़ पूरा होते ही राशि जारी कर दी जाएगी।
सरकार के अनुसार, 15 अप्रैल से आदमपुर, मलोट, श्री आनंदपुर साहिब, दीड़बा, सुनाम, मोगा, कोटकपूरा, बटाला और पटियाला देहाती में पायलट प्रोजेक्ट शुरू होगा। इसके बाद 15 मई से राज्य के बाकी 108 हलकों में रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाएगा।इस योजना के तहत जुलाई से सामान्य वर्ग की महिलाओं को हर महीने ₹1000 और SC वर्ग की महिलाओं को ₹1500 की सम्मान राशि दी जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार ने 9300 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है।कार्यक्रम के दौरान सीएम ने महिलाओं को सक्रिय राजनीति में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह घर महिलाओं के बिना नहीं चल सकता, उसी तरह देश भी उनके बिना आगे नहीं बढ़ सकता।अपने संबोधन में सीएम ने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा और कहा कि कुछ राजनीतिक पार्टियां लोगों को भ्रमित कर रही हैं और युवाओं को आगे बढ़ने से रोकना चाहती हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कड़ाके की ठंड में बेघरों के लिए राहत मोहाली नगर निगम ने फेज-6 में रैन बसेरा किया शुरू

मोहाली 11 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली भीषण ठंड के बीच मोहाली शहर…
Share to :