दैनिक खबरनामा 12 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार ने अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क पर सख्ती करने के लिए एक अहम और ऐतिहासिक कदम उठाया है। राज्य में ‘पुरस्कार नीति’ लागू की गई है, जिसके तहत वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में विश्वसनीय जानकारी देने वालों को नकद इनाम दिया जाएगा। इसके साथ ही सरकार ने 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची भी जारी की है।‘गैंगस्टरों ते वार’ प्रोजेक्ट के तहत पुलिस अधिकारियों को इनाम देने की वित्तीय शक्तियां सौंपी गई हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) एक लाख रुपये तक, पुलिस कमिश्नर/रेंज आईजी/डीआईजी 1.5 लाख रुपये तक, जबकि स्पेशल डीजीपी/एडीजीपी 2 लाख रुपये तक इनाम स्वीकृत कर सकते हैं। डीजीपी को इससे अधिक राशि मंजूर करने का अधिकार दिया गया है।सरकार के अनुसार, यह इनाम केवल प्रमाणिक और सटीक सूचना देने वाले व्यक्तियों को ही दिया जाएगा। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, ताकि उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। लोग ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन’ 93946-93946 पर गुमनाम रूप से जानकारी साझा कर सकते हैं।
इस योजना का उद्देश्य ‘ऑपरेशन प्रहार’ और ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान को और प्रभावी बनाना है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी की पहले जांच की जाएगी और तय मानकों के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।अभियान के तहत अब तक राज्यभर में 56,487 छापेमारी की जा चुकी हैं और 19,894 गिरफ्तारियां हुई हैं। वहीं 851 घोषित अपराधियों को भी पकड़ा गया है। इसके अलावा 9,353 लोगों पर निवारक कार्रवाई और 15,284 व्यक्तियों से पूछताछ की गई है।पंजाब पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे आगे आकर अपराध के खिलाफ इस मुहिम में सहयोग करें, ताकि राज्य को सुरक्षित और अपराधमुक्त बनाया जा सके।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :