दैनिक खबरनामा 23 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की त्रैमासिक समीक्षा बैठक में एसीबी प्रमुख एएस चावला ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न शाखाओं और रेंज कार्यालयों के कार्यों की समीक्षा करते हुए आगे की रणनीति तय की गई।बैठक के दौरान रेड की स्थिति, लंबित जांचों को शीघ्र पूरा करने, सूचना रिपोर्ट की गुणवत्ता सुधारने और अदालतों में मामलों की सजा दर बढ़ाने जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि हर कार्रवाई तेज, सटीक और ठोस सबूतों के आधार पर की जाए, ताकि किसी निर्दोष को परेशानी न हो।एसीबी प्रमुख ने भ्रष्टाचार के मामलों में लगातार और प्रभावी रेड करने, सभी लंबित मामलों को समय पर निपटाने और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही बेहतर जांच, मजबूत साक्ष्य और अभियोजन के बीच समन्वय बढ़ाकर अदालतों में दोष सिद्धि दर बढ़ाने के निर्देश दिए गए।बैठक के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। अंत में एसीबी प्रमुख ने स्पष्ट किया कि जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा, जिससे आम जनता का भरोसा और मजबूत होगा।
You May Also Like
डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन
- Kumar
- June 29, 2026
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Editorial Team
- July 12, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026