दैनिक खबरनामा 2 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब बीजेपी मुख्यालय के बाहर हुए धमाके में बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, इस हमले में पाकिस्तान में बना GHD2P हैंड ग्रेनेड इस्तेमाल किया गया। यह ग्रेनेड 5 से 10 मीटर के दायरे में बेहद घातक माना जाता है।जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने करीब 30 फुट की दूरी से ग्रेनेड फेंका। जिस जगह ग्रेनेड गिरा, वहां से मुख्य गेट की दूरी लगभग 25 फीट थी। गेट के पास CRPF के जवान और चंडीगढ़ पुलिस के कर्मचारी तैनात रहते हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।इस बीच हमले से जुड़े 2 नए CCTV वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में हमले से पहले दो संदिग्ध दफ्तर के पास खड़े दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरे वीडियो में धमाके के बाद दोनों को सड़क पार करते हुए भागते देखा गया है।बुधवार शाम हुए इस ब्लास्ट में कई गाड़ियों के शीशे टूट गए और आसपास की दीवारों पर छर्रों के निशान मिले। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी वायरल हो रही है, जिसमें इस हमले की जिम्मेदारी एक खालिस्तानी संगठन ने ली है।फिलहाल, चंडीगढ़ पुलिस और CFSL की टीम मौके पर जांच में जुटी है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
You May Also Like
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026
विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश
- Editorial Team
- June 3, 2026
एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए
- Editorial Team
- June 4, 2026