दैनिक खबरनामा 26 मार्च 2026 चंडीगढ़ में 27 और 28 मार्च 2026 को सुखना लेक पर भव्य एयर शो का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है और ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी कर दी है। डीसी Nishant Kumar Yadav कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा करेंगे।एयर शो के लिए ₹100 प्रति व्यक्ति टिकट निर्धारित किया गया है, जिसकी बुकिंग Chandigarh Tourism App पर शुरू हो चुकी है। प्रतिदिन केवल 10,000 दर्शकों को ही प्रवेश मिलेगा। एंट्री के लिए फोटो आईडी और QR कोड पास अनिवार्य है। 3 साल से कम उम्र के बच्चों को प्रवेश नहीं मिलेगा, वहीं छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को भीड़ से बचने की सलाह दी गई है।दर्शकों के लिए सुबह 8 से 9 बजे तक शटल बस सेवा उपलब्ध रहेगी और बस में चढ़ने के लिए QR कोड जरूरी होगा। सुखना लेक और आसपास के क्षेत्रों में निजी वाहनों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। केवल आपातकालीन और अधिकृत वाहनों को ही अनुमति होगी।सुरक्षा कारणों से बैग और खाने-पीने का सामान ले जाना मना रहेगा। केवल पारदर्शी पानी की बोतल की अनुमति होगी। प्रशासन ने सात पिकअप पॉइंट तय किए हैं, जहां से दर्शक बस सेवा ले सकेंगे।इस एयर शो का मुख्य आकर्षण Surya Kiran Aerobatic Team होगी, जो BAE Hawk Mk 132 विमानों के साथ आसमान में करतब दिखाएगी। करीब 30–45 मिनट के प्रदर्शन में लूप्स, बैरल रोल्स और ‘DNA’ जैसे रोमांचक स्टंट देखने को मिलेंगे।कार्यक्रम में पंजाब के गवर्नर Gulab Chand Kataria 28 मार्च को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह एयर शो शहरवासियों के लिए यादगार अनुभव साबित होगा।
You May Also Like
चंडीगढ़ PGI में कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की 24 घंटे की हड़ताल, इलाज व्यवस्था पर असर की आशंका
- Vishal
- December 30, 2025
चंडीगढ़ में तरबूज सुरक्षित, शुरुआती जांच में कुछ नहीं मिला; अंतिम रिपोर्ट का इंतजार
- Vishal
- May 6, 2026
पीयू में तीन दिवसीय रोज़ फेस्टिवल का आगाज, परिसर हुआ रंगों और संगीत से गुलजार
- Vishal
- February 6, 2026
चंडीगढ़ में बड़ा फैसला टैक्स बकाया होने पर भी मिलेगा फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट, 31 मई तक टैक्स पर छूट
- Vishal
- April 15, 2026