चंडीगढ़ 23 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ के औद्योगिक सेक्टर के लिए राहत की बड़ी खबर सामने आई है। डिप्टी कमिश्नर-कम-एस्टेट ऑफिसर निशांत कुमार यादव की अध्यक्षता में गठित 11 सदस्यीय हाई-लेवल कमेटी ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और फेज-2 में फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को मौजूदा 0.75 से बढ़ाकर 1.5 करने की सिफारिश की है।सिर्फ इतना ही नहीं, आगामी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-3 के लिए FAR को 2.2 तक बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है, जिससे शहर के औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिल सके।FAR उस अनुपात को दर्शाता है, जिसके आधार पर प्लॉट के आकार के अनुसार निर्माण की अधिकतम अनुमति तय होती है। वर्तमान नियमों के तहत 1,000 वर्ग गज के प्लॉट पर केवल 750 वर्ग गज तक ही निर्माण की अनुमति है। यदि FAR को 1.5 कर दिया जाता है, तो इसी प्लॉट पर 1,500 वर्ग गज तक निर्माण संभव होगा, यानी उद्योगों को अतिरिक्त मंजिलें बनाने की छूट मिलेगी।फिलहाल फेज-1 और फेज-2 में केवल दो मंजिल तक निर्माण की अनुमति है, जबकि प्रस्तावित फेज-3 में चार मंजिल तक निर्माण की इजाजत दी जाएगी।कमेटी अपनी सिफारिशें अगले सप्ताह यूटी के मुख्य सचिव को सौंपेगी। वहां से मंजूरी मिलने के बाद प्रस्ताव को अंतिम अधिसूचना के लिए यूटी प्रशासक के पास भेजा जाएगा।अगर यह प्रस्ताव मंजूर हो जाता है, तो चंडीगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र में निवेश, विस्तार और रोजगार के नए अवसर खुल सकते हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

CAT का बड़ा फैसला चंडीगढ़ पुलिस में SI प्रमोशन पर रोक बरकरार, सीनियरिटी विवाद सुलझने तक नहीं होगी कार्रवाई

चंडीगढ़ 22 जनवरी ( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ पुलिस में सब-इंस्पेक्टरों (SI) की…
Share to :

अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट सख्त

चंडीगढ़ 3 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ मे पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट…
Share to :

1 मार्च को चंडीगढ़ में होगी इंटरनेशनल मैराथन, विजेताओं को मिलेंगे करोड़ों के इनाम

चंडीगढ़ 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ में 1 मार्च को…
Share to :

चंडीगढ़ में भीषण सड़क हादसा सेक्टर 5-8 रोड पर तीन की मौत, चालक गिरफ्तार

चंडीगढ़ 16 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़, 16 फरवरी 2026 शहर के…
Share to :