दैनिक खबरनामा । सांबा, 4 जुलाई: चंडीगढ़ सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार केमिस्ट की दुकान में कैशियर जानकी दास की दिन में हुई हत्या के मामले में जांच तेज हो गई है। इस केस के कथित मुख्य शूटर सांबा के रहने वाले अमित कुमार उर्फ शराबी को चंडीगढ़ पुलिस प्रोडक्शन वारंट के जरिए जम्मू के सांबा से चंडीगढ़ लाई है। वीरवार को उसे जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने पुलिस को उससे पूछताछ के लिए 4 दिन का रिमांड दिया है।

साजिश की कड़ियां जोड़ने की तैयारी

पुलिस अब अमित से पूरे मामले की प्लानिंग, किसने सुपारी दी, हथियार कहां से आए और बाकी फरार लोग कौन हैं, इस बारे में विस्तार से पूछताछ करेगी। इसके अलावा पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए दूसरे शूटर सन्नी मेहरा और उसके साथी आर्यन शर्मा का रिमांड लेने की तैयारी में है। तीनों को आमने-सामने बिठाकर बयान मिलाए जाएंगे ताकि केस की हर परत खोली जा सके।

जिगाना पिस्टल की तलाश जारी

जांच में सबसे बड़ा मुद्दा हत्या में इस्तेमाल हुई विदेशी जिगाना पिस्टल का है। वह अब तक पुलिस के हाथ नहीं लगी है। पहले पूछताछ में अमित ने कहा था कि वारदात के बाद उसने पिस्टल को एक लिफाफे में बंद करके सेक्टर-43 इलाके में फेंक दिया था। लेकिन तलाशी के बावजूद हथियार नहीं मिले। पुलिस को उम्मीद है कि इस बार की पूछताछ में पिस्टल और उसे छिपाने में मदद करने वालों का पता चल सकता है।

जम्मू से चंडीगढ़ पहुंचा मुख्य आरोपी

इससे पहले सन्नी मेहरा और आर्यन शर्मा को चंडीगढ़ पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से पकड़ा था। वहीं अमित कुमार उर्फ शराबी को जम्मू-कश्मीर पुलिस की सांबा थाना टीम ने उधमपुर जिले के मजालता क्षेत्र से हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से वह सांबा पुलिस की हिरासत में था। इस दौरान उससे कई बार पूछताछ हुई और उसे दो बार सात-सात दिन के रिमांड पर भी रखा गया।

इन दिनों चंडीगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी सांबा थाना जाकर अमित और रोहित से पूछताछ कर चुके हैं। अब रिमांड मिलने के बाद पुलिस पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश करेगी।

जेल में बंद मक्खन से भी पूछताछ

जांच में जानकी दास की हत्या के पीछे जम्मू की कोट भलवाल जेल में बंद रोहित कुमार उर्फ मक्खन का नाम भी सामने आया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार अमित ने मक्खन के कहने पर ही इस हत्या को अंजाम दिया। इसी आधार पर सांबा पुलिस ने मक्खन को भी रिमांड पर लिया है।

फिलहाल मक्खन सांबा थाने में 4 दिन के रिमांड पर है। पुलिस के आला अधिकारी उससे लगातार पूछताछ कर रहे हैं। अधिकारियों का मानना है कि मक्खन से पूछताछ में हत्या की पूरी साजिश का खुलासा हो सकता है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

जम्मू-श्रीनगर के लिए तीसरी वंदे भारत, नवरात्र में शुरू होने की संभावना, जानें रूट, समय और संभावित किराया

दैनिक खबरनामा। जम्मू, 21 अगस्त:  जम्मू-कश्मीर आने-जाने वाले यात्रियों को जल्द एक…
Share to :

तीसरे दिन भी नहीं थमी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहरों में बढ़ी गंदगी से जनजीवन प्रभावित

दैनिक खबरनामा। ऊधमपुर, 31 मई : नगर परिषद और नगर पालिका के…
Share to :

पाक समर्थित हवाला जाल पर बड़ी चोट, जम्मू-कश्मीर में तीन लोग गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा। जम्मू 31 मई: कठुआ में आतंकी गतिविधियों को आर्थिक सहायता…
Share to :

जम्मू-कश्मीर SI भर्ती: ओवरएज अभ्यर्थियों को बड़ा झटका, CAT ने आयु सीमा में छूट की मांग ठुकराई

दैनिक खबरनामा | जम्मू, 1 जून : जम्मू-कश्मीर पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (एसआई)…
Share to :