दैनिक खबरनामा । हावड़ा, 4 जुलाई: पूर्व रेलवे के हावड़ा डिवीजन ने वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल से जून तिमाही में आय, यात्री सुविधा, ट्रेनों की समयबद्धता और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में कई नए रिकॉर्ड बनाए हैं। इस दौरान मंडल को 1,191.23 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ और कुल 10.39 करोड़ यात्रियों ने सफर किया।

शुक्रवार शाम हावड़ा मंडल कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विशाल कपूर ने यह जानकारी साझा की।

डीआरएम कपूर ने बताया कि यात्री सुविधाएं बढ़ाने के लिए मंडल के 194 स्टेशनों पर ‘व्यापक पहुंच सुविधा मिशन’ चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत 47 फुट ओवरब्रिजों का निर्माण प्रगति पर है, जिस पर 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत आएगी।

प्रमुख उपलब्धियां:

– राजस्व: पहली तिमाही में 1,191.23 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड राजस्व।

– यात्री संख्या: अप्रैल-जून 2026 के बीच 10.39 करोड़ यात्रियों को सेवा।

– लिफ्ट-एस्केलेटर: 8 स्टेशनों पर 15 लिफ्ट शुरू हो चुकी हैं। हावड़ा, डानकुनी, तारकेश्वर, बर्द्धमान और बोलपुर सहित अन्य स्टेशनों पर नई लिफ्ट व एस्केलेटर लगाने का काम चल रहा है।

– अमृत भारत योजना: इस योजना के तहत मंडल के 33 स्टेशनों के कायाकल्प पर 462 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

– नया प्लेटफॉर्म: हावड़ा स्टेशन पर 2.69 करोड़ रुपये की लागत से बना प्लेटफॉर्म नंबर 24 जुलाई में शुरू होगा।

– समयपालन: 28 जून को पीक आवर्स में उपनगरीय ट्रेनों ने 100% समयपालन का रिकॉर्ड बनाया।

सुरक्षा और हरित पहल में भी आगे

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने इस अवधि में 6,830 मामलों में कार्रवाई की। 342 बच्चों को रेस्क्यू किया गया और 1.02 करोड़ रुपये मूल्य का 755 यात्रियों का खोया सामान वापस दिलाया गया। ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देते हुए 6,140 किलोवाट की सौर क्षमता स्थापित की गई है, जिससे सालाना करीब आठ करोड़ रुपये की बचत होगी।

डीआरएम ने कहा कि बेहतरीन प्रदर्शन के चलते हावड़ा मंडल को पूर्व रेलवे मुख्यालय की वार्षिक दक्षता प्रतियोगिता में 13 शील्ड व कप मिले हैं। इसके साथ ही यह जोन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला मंडल बन गया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

ममता बनर्जी के खिलाफ देशद्रोह की शिकायत, गिरफ्तारी की मांग; हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की तैयारी

दैनिक खबरनामा। सिलीगुड़ी, 4 जून 2026: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…
Share to :

पुणे में Wipro पर धर्मांतरण और उत्पीड़न के आरोप, FIR के बाद कंपनी को नोटिस; जांच में SIT की मदद लेने की तैयारी

दैनिक खबरनामा। पुणे, 5 जून 2026: पुणे के हिंजेवाड़ी स्थित विप्रो कार्यालय…
Share to :

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को मिली अनुमति, CJP ने साधा शिक्षा मंत्री पर निशाना

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 6 जून 2026: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने…
Share to :

बंगाल में TMC नेताओं पर कार्रवाई तेज: किसी का मुंडवाया सिर, कोई साड़ियों के ढेर में छिपा मिला; पार्षद मोहम्मद जसीमुद्दीन भी गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा। कोलकाता, 7 जून 2026: पश्चिम बंगाल में विभिन्न आपराधिक और…
Share to :