दैनिक खबरनामा 19 मार्च 2026 चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में एक्टिवा चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां दो संदिग्ध चोरों ने महज 20 सेकंड में वारदात को अंजाम दे दिया। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों आरोपी नाबालिग प्रतीत हो रहे हैं, जिससे इलाके में चिंता का माहौल है।जानकारी के अनुसार, एक्टिवा एक दुकान के बाहर सड़क किनारे खड़ी थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो युवक वहां पहुंचते हैं। पहले एक युवक एक्टिवा का लॉक खोलता है, जबकि दूसरा उसे स्टार्ट करने की कोशिश करता है। शुरुआती कोशिश नाकाम रहने के बाद पहला युवक दोबारा आता है और कुछ ही सेकंड में गाड़ी स्टार्ट कर दोनों मौके से फरार हो जाते हैं।
घटना के समय पास से एक कार भी गुजर रही थी, लेकिन किसी को भी चोरी का शक नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि कम उम्र के कारण चोर आसानी से लोगों की नजरों से बच गए।
वहीं, शहर में हाल ही में हुई आपराधिक घटनाओं के बाद पुलिस ने मुख्य मार्गों पर नाके लगाए हुए हैं, लेकिन इसके बावजूद सेक्टरों के अंदर चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है।गौरतलब है कि एक दिन पहले ही मनीमाजरा इलाके में एक पुलिसकर्मी की मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला भी सामने आया था। इससे साफ है कि शहर में वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :