दैनिक खबरनामा 16 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए बुधवार को हल्लोमाजरा इलाके में बड़ा अभियान चलाया। सुबह प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और एग्रीकल्चर लैंड पर अवैध रूप से बैठे कबाड़ियों को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान कई अस्थायी ढांचों को तोड़कर जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया।कार्रवाई से पहले ही पुलिस को अलर्ट कर दिया गया था। मंगलवार रात को संबंधित थाना क्षेत्र को सूचना दे दी गई थी, जिसके चलते बुधवार सुबह हल्लोमाजरा और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात रहा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आम लोगों की आवाजाही पर भी कुछ समय के लिए रोक लगाई गई।अधिकारियों की मौजूदगी में चले इस अभियान के दौरान अवैध कब्जा करके बैठे कबाड़ियों के सभी ढांचे हटाए गए। प्रशासन ने साफ किया कि कृषि भूमि पर इस तरह का कब्जा पूरी तरह गैरकानूनी है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी कई बार ऐसी कार्रवाई हो चुकी है, लेकिन कुछ समय बाद फिर से कबाड़ी उसी जगह पर बैठ जाते हैं। ऐसे में प्रशासन की कार्रवाई की स्थायित्व पर सवाल उठ रहे हैं।
You May Also Like
डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन
- Kumar
- June 29, 2026
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Editorial Team
- July 12, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026