दैनिक खबरनामा 1 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के बाहर शाम करीब 5 बजे कम तीव्रता का धमाका हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत पूरे क्षेत्र को सील कर जांच शुरू कर दी है।SSP Kanwardeep Kaur के मुताबिक, धमाके के बाद दफ्तर की दीवार पर 70–80 छर्रों जैसे निशान मिले हैं। मौके पर एक संदिग्ध एक्टिवा स्कूटी भी देखी गई है। पास में खड़ी एक गाड़ी का शीशा भी टूट गया।घटना के समय शहर में पहले से ही पुलिस की स्पेशल नाकेबंदी चल रही थी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और कई टीमें जांच में जुटी हैं।Bharatiya Janata Party के प्रवक्ता विनीत जोशी ने कहा कि धमाके की आवाज काफी तेज थी और दीवारों पर छर्रों के निशान साफ दिख रहे हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :