दैनिक खबरनामा 18 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ा मुकाबला कल देखने को मिलेगा, जहां Punjab Kings और Lucknow Super Giants के बीच रोमांचक मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला रविवार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। मैच से पहले दोनों टीमें शहर पहुंच चुकी हैं और आज शाम 6 से 9 बजे तक जॉइंट प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेंगी। इस दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी एक साथ अभ्यास करेंगे।मैच को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। दर्शकों की सुविधा के लिए शहर में 8 अलग-अलग जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इनमें से 3 पार्किंग वीआईपी के लिए और 5 आम दर्शकों के लिए निर्धारित की गई हैं।
टीमों के आगमन की बात करें तो पंजाब किंग्स की टीम शुक्रवार शाम मुंबई से मैच खेलने के बाद सीधे चंडीगढ़ पहुंची, जबकि लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम गुरुवार को ही शहर में पहुंच गई थी। दोनों टीमों की ओर से स्टेडियम में अलग-अलग प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की जाएगी।इस मुकाबले में पंजाब के तेज गेंदबाज Arshdeep Singh पर खास नजर रहेगी, जो टीम के लिए 100 विकेट लेने का आंकड़ा पार कर चुके हैं। उन्होंने यह उपलब्धि मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज रयान रिकलटन को आउट कर हासिल की थी।वहीं लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम इस मैच में अपनी हार का सिलसिला तोड़ने के इरादे से उतरेगी। टीम ने अब तक 5 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उसे 2 में जीत और 3 में हार का सामना करना पड़ा है। लगातार दो हार के बाद टीम वापसी की कोशिश करेगी।दूसरी ओर, पंजाब किंग्स अब तक अजेय रही है और अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी दिलचस्प और कांटे की टक्कर वाला होने की उम्मीद है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :
Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

अमित शाह के रीवा दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डिप्टी सीएम ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

रीवा | 25 दिसंबर (जगदीश कुमार की रिपोर्ट) अमित शाह के रीवा…
Share to :

अरावली संरक्षण पर सख्त मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सघन वृक्षारोपण और अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

27 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास…
Share to :

उत्तर प्रदेश नहर किनारे खड़ी कार में मिले दो शव, अलीगढ़ के खैर कोतवाली क्षेत्र में सनसनी कर्ज विवाद में हत्या का खुलासा, दो आरोपी हिरासत में

अलीगढ़ 27 दिसम्बर जगदीश कुमार)उत्तर प्रदेश नहर क्षेत्र में उस समय सनसनी…
Share to :

ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की हकीकत आई सामने तय समय पर PGI पहुंचने के बावजूद मरीजों को 5–7 घंटे का इंतजार, भूखे-प्यासे डॉक्टरों के कमरों के बाहर बैठे रहे लोग

चंडीगढ़ 27 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मरीजों की सुविधा और समय बचाने के उद्देश्य…
Share to :