नई दिल्ली 12 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा )नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्या कांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (RERA) को लेकर कड़ी टिप्पणी की। अदालत ने कहा कि सभी राज्यों को यह सोचने की जरूरत है कि RERA की स्थापना आखिर किन लोगों के लिए की गई थी।CJI सूर्या कांत ने कहा, “अब सभी राज्यों को उन लोगों के बारे में सोचना चाहिए जिनके लिए RERA बनाई गई थी। डिफॉल्ट करने वाले बिल्डरों को सुविधा देने के अलावा यह कुछ नहीं कर रही। बेहतर है इसे खत्म कर दिया जाए। यह टिप्पणी हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के उस आदेश के खिलाफ दायर अपील की सुनवाई के दौरान की गई, जिसमें राज्य सरकार की अधिसूचना पर रोक लगाई गई थी। अधिसूचना के तहत RERA कार्यालय को शिमला से धर्मशाला स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया था।हाईकोर्ट ने पिछले साल आदेश में कहा था कि बिना वैकल्पिक कार्यालय स्थान तय किए यह निर्णय लिया गया है, जिससे RERA का कामकाज प्रभावित हो सकता है।हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप करते हुए राज्य सरकार को RERA कार्यालय शिमला से धर्मशाला शिफ्ट करने की अनुमति दे दी। साथ ही कोर्ट ने अपील ट्रिब्यूनल को भी धर्मशाला स्थानांतरित करने के निर्देश दिए।पीठ ने कहा कि इससे RERA आदेशों से प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :

मालवीय नगर अग्निकांड: रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत; 37 लोगों को बचाया गया

दैनिक खबरनामा ब्यूरो. नई दिल्ली, 3 जून 2026: राजधानी दिल्ली के मालवीय…
Share to :

अहमदाबाद में अवैध घुसपैठ पर बड़ी कार्रवाई, 131 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में; जांच जारी

दैनिक खबरनामा। अहमदाबाद, 3 जून : गुजरात के अहमदाबाद में अवैध घुसपैठ…
Share to :

CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली पर बढ़ा विवाद, केंद्र सरकार ने चेयरमैन और सचिव का किया तबादला, जांच समिति गठित

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 2 जून :  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)…
Share to :